पत्रकार उत्पीड़न पर एसपी को ज्ञापन

Journalist harassment case

एसपी कार्यालय पर पत्रकारों का धरना

अपर पुलिस अधीक्षक ने मामला शांत कराया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Journalist harassment case :   पत्रकारों के कथित उत्पीड़न और LIU इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों के साथ अभद्रता या उत्पीड़न की घटनाओं पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नौतनवां को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

इस दौरान SP कार्यालय परिसर में मौजूद LIU इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित एवं असंवेदनशील व्यवहार से पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। पत्रकारों का आरोप है कि उक्त व्यवहार से उनकी गरिमा आहत हुई, जिसके विरोध में सभी पत्रकार SP कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए। कुछ समय के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने तथा पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को जनता और मीडिया के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन यदि कहीं इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो यह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं।

यह भी पढ़ें

बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि LIU इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद के सभी पत्रकार एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य शांतिपूर्ण कार्यक्रम चलाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, जय प्रकाश सिंह, शैलेश पांडेय, महामंत्री विनय कुमार नायक, जितेंद्र बहादुर शाही, डॉ. सतीश पांडेय, बीडी यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय, अर्जुन मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश रौनियार, उपेंद्र, आशीष, आशुतोष मिश्रा, प्रद्दुम्न, राकेश, प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

सिरफिरे छात्र ने चाकू घोंपकर किया पैरामेडिकल छात्रा की हत्या

बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या

गोरखपुर में एक लाख का इनामी ढेर , सिपाही घायल

 

 

Spread the love

2 thoughts on “पत्रकार उत्पीड़न पर एसपी को ज्ञापन”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की 10 मांगें, SIR पर रोक से लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई तक की मांग

राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR पर रोक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; जानें 10 बड़े मुद्दे New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider Uttar Pradesh

13 अक्टूबर LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, देखें दिल्ली से पटना तक के दाम

LPG Price Today: 13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर? यहां देखें रेट LPG Cylinder Price Today, 13 October 2026: त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ घरों में रसोई गैस की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू बजट बनाने से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानना […]

Spread the love
Read More
dara singh chahihan
homeslider Politics Uttar Pradesh

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

हेडिंग: AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश! क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा राकेश निडर Lucknow :  प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले […]

Spread the love
Read More