बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या

Killing of accused in sacrilege case

सात महीने पहले हुई थी बेल, बेटी बोली- डैडी ‘मैनूं बचा लो, मैनूं मारता’ चिल्ला रहे थे

Killing of accused in sacrilege case :  पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बेअदबी के आरोपी की तेजधार हथियार से काटकर जीवनलीला समाप्त कर दी गयी। नकाबपोश हमलावर आधी रात घर में घुसे। फिर तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटी और पत्नी की आंख खुल गई। वह सात महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था।

बेटी ने कहा कि डैडी ‘मैनूं बचा लो, मैनूं मारता-मैनूं मारता’ चिल्ला रहे थे। जब हम डंडा लेकर बचाने गए तो हमलावरों ने हम पर अटैक कर दिया। हमने कमरे के दरवाजे को कुंडी लगाकर जान बचाई। फिर पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। उनके आने का पता चलते ही हमलावर दीवार फांदकर भाग निकले। कत्ल की वजह से घर के अंदर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या की वजह के बारे में पता चल रही है। मरने वाले का नाम मेवा सिंह है। वह मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में छह साल पुराने बेअदबी केस का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था।

यह भी पढ़ें

भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं

पिता के कत्ल की चश्मदीद बेटी ने बताया कि डैडी चिल्ला रहे थे, मां और मेरी आंख खुली: मृतक की बेटी ने कहा- रात डैडी वॉशरूम के लिए कमरे से बाहर निकले। फिर उनकी चिल्लाने की आवाज आई। मेरी भी आंख खुल गई। मां भी उठ गई। हमने सुना कि डैडी चिल्ला रहे थे, मैनूं बचा लो, मैंनू मारता-मैनूं मारता (मुझे बचा लो, मुझे मार दिया, मुझे मार दिया)।

बेटी ने कहा- मैं और मम्मी बाहर निकले तो दो आदमी बुरी तरह से डैडी को मार रहे थे। मैं और मम्मी जब डंडा लेकर डैडी को बचाने गए तो उन्होंने हम पर भी अटैक कर दिया। हमने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर हमने पड़ोसियों को फोन किया। बेटी ने कहा कि इसके बाद पड़ोसी यहां आने लगे तो उनके यहां का कुंडा खड़का। इससे हमलावरों को लगा कि कोई आ रहा है। इसके बाद वे भाग गए। हमें नहीं पता कि वे कैसे भागे लेकिन शायद दीवार फांदकर फरार हुए होंगे। इसके बाद पड़ोसियों का लड़का आया, उसने कहा कि हमलावर भाग गए, तुम कमरे का कुंडा खोल दो।

बेटी ने बताया कि इसके बाद हमने कुंडा खोला। फिर हमने ताया को फोन किया। फिर सारे यहां पहुंचे। उनके पास तीखे हथियार थे। लोअर–टीशर्ट, आम कपड़े ही पहने हुए थे। उन्होंने कोई बात नहीं की। उनके मुंह ढके हुए थे। ये करीब रात करीब डेढ़ बजे की घटना है। बेटी ने कहा कि पहले किसी से कोई विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। गांव में हमारी कोई रंजिश नहीं है। न हमारी किसी से लड़ाई हुई और न ही हमारी या डैडी की कभी किसी से कोई बहस हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने माना – चढ़ावे से ₹ तीन करोड़ चोरी हुए

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, मां समेत तीन की मौत

 

Lucknow
Crime News

हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब

विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर किया लहुलुहान इस घटना में पिता पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हमलावर भी तेजाब फेंकते हुआ घायल सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow: तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तेजाब फेंकने […]

Read More
New Delhi
homeslider National

PM मोदी का संदेश, नशे से दूर रहें युवा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया है। रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने नशीले पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत […]

Read More
Ramgarh
Crime News

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 की मौत, PM ने जताया दुख

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के […]

Read More