
राजधानी लखनऊ के महानगर की घटना
Lucknow News : महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके में सोमवार देर रात बीबीए का छात्र पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जिसकी घटना स्थाल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली। पुल्स में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद स्थित अपने घर के कमरे में छात्र हर्ष सिंह(19) ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली।
इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
बुमराह के दिन बहुरे, 968 दिन बाद वनडे में वापसी
होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया
महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, मां समेत तीन की मौत
लगातार फिसल रहे सोने और चांदी के दाम, देखें नया रेट


One thought on “BBA छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया”
Comments are closed.