बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि देवीगंज क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज, ड्रग लाइसेंस और चिकित्सकीय अनुमति के मेडिकल स्टोर तथा क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बनीकोडर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक हरिशंकर यादव से मेडिकल स्टोर के संचालन से संबंधित ड्रग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मेडिकल स्टोर के बेसमेंट में बिना वैध डिग्री और कानूनी अनुमति के क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक दोनों को सीज कर दिया।

ये भी पढ़े

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी

CHC अधीक्षक ने दी सख्त चेतावनी

CHC अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध रूप से मेडिकल स्टोर या क्लिनिक संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। बिना लाइसेंस, बिना वैध डिग्री या आवश्यक अनुमति के मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग लगातार ऐसे संस्थानों की निगरानी कर रहा है।

अन्य अवैध क्लिनिक संचालकों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर और क्लिनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

लूट को चोरी में दर्ज करना पड़ा भारी, फतेहपुर के कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!

Spread the love

One thought on “बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
Crime News

एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

नहीं हो सकी शव की पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow crime news : राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर हो या फिर गोमती नदी में हत्या कर शव फेंकें का सिलसिला थम नहीं रहा है। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More