
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Congress अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, महराजगंज ने 13 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार, विरोध प्रदर्शन 13 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर किया जा रहा है।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, झिनकू चौधरी और विपिन पाल सहित जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. रामनारायण चौरसिया ने बताया कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभावनाओं के सम्मान और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण
इंटरनेशनल साइबर गैंग का राजफाश
एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते
गहन पूछताछ के बाद अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई शुरू
होर्मुज पर बढ़ा संकट, ईरान के ऐलान के बाद अमेरिका ने शुरू की सैन्य कार्रवाई

