लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी

Lucknow Airport Bird Strike

दुबई से आ रही थी उड़ान, सभी 163 सवार यात्री सुरक्षित

Lucknow Airport Bird Strike :  शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दुबई से लखनऊ आ रहे विमान से लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 का निर्धारित आगमन समय सुबह 6:35 बजे था। हालांकि खराब मौसम के कारण विमान करीब 38 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया।

यह भी पढ़ें

CM डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का जलवा, पूरे प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

 

पक्षी टकराने के बावजूद पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार दिया। इसके बाद विमान में सवार 163 यात्रियों और सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल विमान का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पक्षी से टकराने के कारण विमान को कोई नुकसान हुआ है या नहीं। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?

वियतनाम में 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत

एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार

 

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार जुनाबगंज मोड़ पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों […]

Read More
Government Jobs and Schemes Lucknow Uttar Pradesh

ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 01 दिसंबर से शुरू होगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026

योगी सरकार किसानों, शिल्पकारों और महिला समूहों को शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ेगी, ओडीओपी और ओडीओसी उत्पाद होंगे प्रमुख आकर्षण 10 दिनों तक गोमती नगर की बैडमिंटन अकादमी में सजेगा सहकारिता और स्थानीय उत्पादों का मंच, इफको-नैफेड समेत विभिन्न संस्थाएं करेंगी सहभागिता Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती […]

Read More
Varanasi
homeslider National Uttar Pradesh

काशी की गंगा और तमिलनाडु की कावेरी, संस्कारों की धारा एक: CM

काशी तमिल संगमम् 5.0 का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति और योगी ने किया उद्घाटन तिरुक्कुरल का 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में डिजिटल विमोचन आस्था के साथ आजीविका को भी मिल रहा बढ़ावा: CM योगी ज्ञान, अध्यात्म और कनेक्टिविटी से वैश्विक पहचान बना रही काशी: CM तिरुक्कुरल और गीता का चिंतन एक, कर्म से होती है पहचान: […]

Read More