मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?

Theft of Ram Mandir donations

चढ़ावा चोरों की तगड़ी प्लानिंग का खुलासा कर पाना आसान नहीं

Theft of Ram Mandir donations : अयोध्या के राम मंदिर की हुंडियों यानी दानपात्रों से चोरी की गई रकम का एकदम सही आंकड़ा जुटा पाना न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि लगभग नामुमकिन है। राम मंदिर दान चोरी मामले के जानकार सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से कम से कम चार ऐसे हैं, जो काफी पहले से राम मंदिर में काम कर रहे थे। ये तब से वहां कार्यरत थे, जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा कैश मैनेजमेंट के लिए हायर की गई प्राइवेट एजेंसी ‘सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज’ की एंट्री भी नहीं हुई थी।

ऐसे हुई आरोपियों की एंट्री

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन चार मुख्य आरोपियों ने दान के पैसों के गबन में सीधी भूमिका निभाई, उनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे शामिल हैं। जब महाकुंभ 2025 के दौरान राम मंदिर की हुंडियों में अतिरिक्त पैसा आने लगा, तब एसबीआई के पास काम के लिए तुरंत मैनपावर उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने उन वालंटियर्स की पहचान शुरू की, जिन्होंने अतीत में अहम कार्यक्रमों के दौरान अच्छा काम किया था। इसी दौरान इन चारों को कई अन्य वालंटियर्स के साथ काम पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें

PoK में आसिम मुनीर मचा सकता है कत्लेआम

अनुकल्प थे चंपत राय और अनिल मिश्रा के भरोसेमंद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प मिश्रा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, पहली और दूसरी वर्षगांठ के समारोहों और दीपोत्सव जैसे प्रमुख आयोजनों में शामिल था। समय के साथ वह अहम बैठकों का नियमित चेहरा बन गया और उसने चंपत राय व अनिल मिश्रा का भरोसा जीत लिया। इसी का फायदा उठाकर अनुकल्प ने अपने जानकारों की पहचान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कराई। नकद गिनने का काम बांटे जाने से काफी पहले ही उसने इनकी नियुक्ति करवा दी थी। दशकों से भगवा संगठनों से जुड़े होने के चलते, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी एक अनुमान के आधार पर इन वालंटियर्स को नकदी गिनने की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

एजेंसी आने से पहले ही जमा चुके थे जड़ें

SBI ने दान बॉक्स से इकट्ठा होने वाले कैश को मैनेज करने के लिए वाराणसी की निजी एजेंसी ‘सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज’ को बाद में जिम्मेदारी सौंपी। कंपनी ने कैश काउंटिंग के लिए 40 अन्य युवाओं को तैनात किया और उनके साथ उन वालंटियर्स को भी काउंटिंग एजेंट बना दिया गया, जो पहले से ही वहां नकदी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें

योगी ने कहा-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

किससे कितनी हुई रिकवरी?

पुलिस अब तक आरोपियों के पास से लगभग 80 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। अविनाश शुक्ला से 20.39 लाख रुपये (सबसे अधिक) और आभूषण, करुणेश पांडे से 18.63 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्रा से 16.82 लाख रुपये, लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये, रमाशंकर मिश्रा से 7.32 लाख रुपये और मनीष यादव से दो लाख रुपये बरामद किये गये हैं।बाकी बचे दो गिरफ्तार आरोपी  राम शंकर यादव यानी टीनू और सुभाष श्रीवास्तव सीधे तौर पर कैश काउंटिंग में शामिल नहीं थे। मंदिर से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र की बातों की पुष्टि करते हुए पुलिस की जांच मुख्य रूप से अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश की चौकड़ी पर ही टिकी हुई है, क्योंकि पुलिस इन्हीं की रिमांड मांग रही थी।

लापरवाही और चेकिंग के अभाव में चोरी

इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रखने वाले एडवोकेट प्रांशु अग्रवाल बताते हैं कि यह मामला नैतिक पतन का उदाहरण है। उन्होंने कहा, “कैश से घिरे होने के कारण लालच ने उन्हें भ्रष्ट कर दिया और समय के साथ उनके मूल्य गिर गए।” अग्रवाल ने ट्रस्ट और बैंक के पदाधिकारियों की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक, “महत्वपूर्ण मामलों में लापरवाही और कैजुअल रवैया अपनाने के लिए पदाधिकारियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। इंटरनल कंट्रोल और चेकिंग के अभाव ने ही इस अपराध को बढ़ावा दिया। यही वजह है कि चुराए गए पैसों की सटीक रकम और यह काम कितने समय तक चला, यह शायद ही कभी तय किया जा सके।”

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड अब रणनीतिक साझीदार

सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे

रोडवेज बस ने तीन को कुचला, मौत

 

Spread the love

One thought on “मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More