CM योगी ने कहा-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

Unnao Road Accident

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में CM ने लोगों से की मुलाकात

 CM योगी:   जनसेवा सर्वोपरि’ के ध्येय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे। बारिश में दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। इसके साथ ही CM ने गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

बारिश के चलते मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए शनिवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानीं। उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश व अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। हर बार की तरह शनिवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

गोशाला में CM ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह CM  योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

रोडवेज बस ने तीन को कुचला, मौत

अध्यक्ष ही बनाये गये जिला पंचायत प्रशासक

JD पशुपालन (प्रशासन) पर गंभीर आरोप

एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार

 

 

Spread the love

Crime News

करा रहे थे IBPS परीक्षा में नकल, चार गिरफ्तार

UP STF : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने IBPS परीक्षा में कथित तौर पर नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कानपुर नगर से की गई। STF के मुताबिक, यह गिरोह खासतौर पर PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को फर्जी […]

Spread the love
Read More
Manas Bajpai Murder Case
Crime News

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी मामले में कहां से आया अवैध असलहा?

यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने उठाया सवाल तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप मिठाई वाला चौराहा व हुसड़िया चौराहे पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर जैसे भीड़भाड़ वाले पाश इलाके में बीस अगस्त 2026 को दिनदहाड़े हुई हत्या […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

Gosaiganj: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बहेड़ा गांव के पास हुई हुई घटना का मामला पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow :  राजधानी में महिलाओं के साथ दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है जो थमने […]

Spread the love
Read More