‘लिटिल मास्टर’ के जीवन के बड़े रिकॉर्ड

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर के 76वें जन्मदिन पर विशेष

Sunil Gavaskar : भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज और ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनके बचपन की कहानियों से लेकर रिकॉर्ड्स स्टोरी। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में गलती से उन्हें एक मछुआरे के बच्चे से बदल दिया गया था। लेकिन उनके मामा नारायण मसुरेकर ने उनके कान के पास मौजूद एक छोटे से जन्म के निशान को पहचान लिया। इसके बाद अस्पताल में तलाश की गई और सुनील गावस्कर सुरक्षित अपने परिवार को सौंप दिए गए।

सुनील गावस्कर का क्रिकेट से रिश्ता बचपन से ही जुड़ा हुआ था। उनके पिता मनोहर गावस्कर क्लब क्रिकेट खेलते थे, जबकि उनके मामा माधव मंत्री भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रह चुके थे। गावस्कर अक्सर कहते थे कि अपने मामा को भारत की सफेद जर्सी में खेलते देखकर ही उनके मन में देश के लिए खेलने का सपना जगा।

गावस्कर के भाई मिलिंद गावस्कर भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं उनकी बहन नूतन ने भारत में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और महिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मानद महासचिव भी रह चुकी हैं। उनकी छोटी बहन कविता की शादी भारत के महान बल्लेबाज और गावस्कर के करीबी दोस्त गुंडप्पा विश्वनाथ से हुई।

 परिवार और निजी जीवन

सुनील गावस्कर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 1973 में वानखेड़े स्टेडियम में एक मैच के दौरान कानपुर की छात्रा मार्शनील मेहरोत्रा उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद गावस्कर खुद उनके परिवार से मिलने कानपुर पहुंचे और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने 23 सितंबर 1974 को शादी की। उनकी पत्नी, जिन्हें प्यार से ‘पम्मी’ कहा जाता है, हमेशा उनके हर सफर में उनके साथ खड़ी रहीं। सुनील और मार्शनील के बेटे रोहन गावस्कर का जन्म 1976 में हुआ। उनका नाम गावस्कर के पसंदीदा वेस्टइंडीज बल्लेबाज रोहन कन्हाई के नाम पर रखा गया। रोहन ने भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेला और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। आज वो अपने पिता की तरह क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं।

 ‘लिटिल मास्टर’ बनने का सफर

सुनील गावस्कर को दुनिया ‘द लिटिल मास्टर’ के नाम से जानती है। उन्होंने 1971 से 1987 तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उस दौर में जब बल्लेबाज बिना हेलमेट के दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों का सामना करते थे, तब गावस्कर ने अपने दमदार खेल से पूरी दुनिया को प्रभावित किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को सिर्फ मुकाबला करना ही नहीं, बल्कि जीतना भी सिखाया।

सुनील गावस्कर के क्रिकेट करियर रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी और देश में क्रिकेट को नई पहचान मिली। बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी गावस्कर ने अपनी छाप छोड़ी। उनकी कप्तानी में भारत ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट’ का खिताब अपने नाम किया। ये उस समय भारतीय क्रिकेट की बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। साल 1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुनील गावस्कर खेल से जुड़े रहे। वो कई वर्षो से क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो क्रिकेट विश्लेषण और खेल से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ जैसे बड़े नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया। साल 2009 में उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज का नाम ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ भी उनके सम्मान में रखा गया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने उन्हें कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देकर भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान किया। सुनील गावस्कर सिर्फ एक महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की मजबूत नींव रखने वाले खिलाड़ियों में भी गिने जाते हैं। आज भी उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। ‘लिटिल मास्टर’ ने अपने खेल, अनुशासन और समर्पण से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और हमेशा के लिए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पांच साल की उम्र से शुरू किया था रियाज

इस साल का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करेगा SBI फंड्स

BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के होगी बात

E20 मिला पेट्रोल वर्षों के परीक्षण और विचार-विमर्श का नतीजा

 

 

 

Spread the love

One thought on “‘लिटिल मास्टर’ के जीवन के बड़े रिकॉर्ड”

Comments are closed.

Colombo
Sports

IND vs SL Day 2: ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ने कसा शिकंजा, 503 रन पर पारी घोषित

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ध्रुव जुरेल का शानदार शतक […]

Spread the love
Read More
Sports

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

देवदत्त पडिक्कल का बैकफुट अटैक Padikkal vs Spinners: श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाकर देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हालांकि उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात सिर्फ शतक या रन नहीं, बल्कि स्पिनरों के खिलाफ अपनाई गई उनकी शानदार तकनीक है। श्रीलंका की स्पिन मददगार परिस्थितियों […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More