पांच साल की उम्र से शुरू किया था रियाज

Parveen Sultana

आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना

Parveen Sultana : दिग्गज गायिका परवीन सुल्ताना ने अपनी अनूठी आवाज से अलग पहचान बनाई है। आरडी बर्मन ने परवीन की आवाज पर भरोसा जताते हुए कुदरत के गीत हमें तुमसे प्यार कितना का फीमेल वर्जन उनसे गवाया।भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिग्गज गायिका परवीन सुल्ताना ने अपनी सुरीली आवाज और शास्त्रीय संगीत की गहरी समझ से देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों के लिए बहुत कम गीत गाए, लेकिन जिन गीतों को अपनी आवाज दी, वे आज भी संगीत प्रेमियों की पसंद बने हुए हैं। फिल्म ‘कुदरत’ का मशहूर गीत ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

10 जुलाई 1950 को असम के नलबाड़ी जिले में जन्मी परवीन सुल्ताना को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। महज पांच साल की उम्र में उन्होंने संगीत की शिक्षा और नियमित रियाज शुरू कर दिया था। जब उनके हमउम्र बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहते थे, तब परवीन घंटों सुरों की साधना करती थीं। उनके पिता ने उन्हें अनुशासन और कठिन मेहनत का महत्व सिखाया, जिसने आगे चलकर उनकी गायकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

महज 12 वर्ष की उम्र में परवीन सुल्ताना ने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। बाद में उन्होंने कई प्रतिष्ठित गुरुओं से संगीत की शिक्षा प्राप्त की और उस्ताद दिलशाद खान के मार्गदर्शन में अपनी गायकी को और निखारा। पटियाला घराने की प्रमुख गायिका के रूप में उन्होंने देश-विदेश के बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुदरत’ के लिए संगीतकार आरडी बर्मन ने उनके शास्त्रीय संगीत पर मजबूत पकड़ और अनोखी आवाज को देखते हुए ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ के फीमेल वर्जन के लिए चुना। परवीन सुल्ताना की भावपूर्ण प्रस्तुति ने इस गीत को कालजयी बना दिया। आज भी यह गीत भारतीय फिल्म संगीत के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गीतों में गिना जाता है।

‘हमें तुमसे प्यार कितना’ की अपार सफलता के लिए परवीन सुल्ताना को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने ‘पीतल की मेरी गगरी’, ‘कौन गली गयो श्याम’ और ‘आन मिलो सजना’ जैसे कई यादगार गीतों को भी अपनी आवाज दी। हालांकि उन्होंने फिल्मी दुनिया में सीमित काम किया, लेकिन हर गीत में उनकी शास्त्रीय गायकी की गहराई साफ महसूस की जा सकती है। भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1976 में पद्मश्री और 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

इस साल का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करेगा SBI फंड्स

BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के होगी बात

E20 मिला पेट्रोल वर्षों के परीक्षण और विचार-विमर्श का नतीजा

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 


 

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

इस साल का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करेगा SBI फंड्स

BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के होगी बात

E20 मिला पेट्रोल वर्षों के परीक्षण और विचार-विमर्श का नतीजा

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “पांच साल की उम्र से शुरू किया था रियाज

Comments are closed.

Govinda Sunita
Entertainment Uttar Pradesh

फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, फिर आया बड़ा अपडेट

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में आया बड़ा ट्विस्ट Govinda Sunita Ahuja divorce: बॉलीवुड के चर्चित कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव और तलाक की अटकलों ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के […]

Spread the love
Read More
Thanos
Entertainment Uttar Pradesh

500 किलो वजन और खतरनाक दिमाग, थानोस की कहानी है दिलचस्प

साइकोलॉजी क्लास से निकला थानोस का आइडिया Thanos: मार्वल यूनिवर्स में कई खतरनाक विलेन आए, लेकिन थानोस जैसा किरदार शायद ही कोई दूसरा रहा हो। ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में एक चुटकी बजाकर ब्रह्मांड की आधी आबादी को खत्म कर देने वाला थानोस आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरविलेन में शामिल है। लेकिन […]

Spread the love
Read More
Tumbbad 2
Entertainment Uttar Pradesh

‘तुम्बाड 2’ की रेकी में मिला पहली फिल्म का अनमोल हिस्सा

आटे की गुड़िया के मोल्ड्स ने चौंकाया Tumbbad 2: साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी लोककथा, डरावने माहौल और शानदार विजुअल्स के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। फिल्म को 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। […]

Spread the love
Read More