BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के होगी बात

BSNL

BSNL  : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत टैक्स मिलाकर 1,34,166 रुपए रखी गई है। यह रेगुलर स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है, जो बिना सिम और नेटवर्क के बजाय सीधे सैटेलाइट की मदद से काम करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नेटवर्क विहीन और ऑफ-ग्रिड जगहों पर भी बिना किसी रुकावट के वॉयस कॉल करने की सुविधा देता है, जबकि आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले फोन नजदीकी मोबाइल टावर की मदद से काम करते हैं। सेटेलाइट फोन को खरीदने के लिए सरकार की मंजूरी लेना होगी।

आपातकालीन स्थिति में कनेक्टिविटी आसान होगा

इस फोन का फायदा उन सुदूर इलाकों में भी काम करेगा, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते हैं। इससे आपदा या आपातकालीन स्थितियों में लोगों से संपर्क बनाए रखना आसान हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर ‘इनमारसैट’ के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है।

खरीदने के लिए सरकार की अनुमति अनिवार्य

यह आम फोन या गैजेट की तरह सीधे दुकान पर नहीं मिलेगा। भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर कड़े नियम हैं। इस फोन को खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से मंजूरी या ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा। सरकार की बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या इसे ऑपरेट करना भारतीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। BSNL का यह सैटेलाइट फोन रोजमर्रा के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं है। इसे उन लोगों और ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भरोसेमंद कम्युनिकेशन की जरूरत होती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

E20 मिला पेट्रोल वर्षों के परीक्षण और विचार-विमर्श का नतीजा

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट

चंपत, गोपाल और अनिल मिश्रा अब पैदल

यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IAS इधर से उधर

 

 

Spread the love

New Delhi
Business Technology

जमीन से आसमान तक जियो नई छलांग

•6 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच, समुद्र और बॉर्डर इलाकों को भी जोड़ने का विजन • IMC की थीम ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’, जियो की नजर जमीन से आगे अंतरिक्ष तक New Delhi: जमीन पर मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष पर है। कंपनी करीब 1,600 सैटेलाइट की प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Education homeslider Technology

कमाल! कक्षा सात का छात्र हवा से बना रहा पानी

New Delhi: पानी की बढ़ती कमी पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में अमेरिका के एक सातवीं कक्षा के छात्र ने इस समस्या से निपटने की दिशा में एक दिलचस्प प्रयोग किया है। सैन जोस स्थित बेसिस इंडिपेंडेंट सिलिकॉन वैली के छात्र अंकित बुरकी ने ऐसी मशीन तैयार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Technology

टेलीकॉम से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी कंपनी बन रहा जियो

भारत से दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी Lucknow: भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के बाद जियो अब खुद को सिर्फ कनेक्टिविटी कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी अपने अगले चरण में टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रही है। इसका फोकस स्वदेशी तकनीक, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल […]

Spread the love
Read More