कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर मोदी ने दी बधाई

New Delhi

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर्व को सेवा, परोपकार, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई दी।

नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिन: सीएम योगी, नायब सैनी समेत कई नेताओं ने दी बधाई | डीडी न्यूज़

नितिन गडकरी

योगी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “सनातन आस्था, अध्यात्म एवं संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित ‘देव दीपावली’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा व आरोग्यता का प्रकाश फैलाए, यही प्रार्थना है।” वहीं, कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने मां गंगा और भगवान विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

Dev Deepawali 2022: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने श्रद्धालुओं को दी देव- दीपावली की शुभकामनाएं - Chief Minister Yogi Adityanath greets devotees on the occasion of Dev Deepawali

योगी आदित्यनाथ

भजनलाल शर्मा और सम्राट चौधरी ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली को लोक-आस्था एवं श्रद्धा का पावन पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आने की कामना की।

भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय जन्म और परिवार: भजन लाल शर्मा का जन्म भरतपुर के नदबई के अटारी-बछामदी गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन ...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दोनों पर्वों पर शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीहरि विष्णु और देवाधिदेव महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रकाश फैलाए।

Samachar Plus 24x7 on X: "#जयपुर : बिहार CM सम्राट चौधरी का जन्मदिन आज, CM भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं सीएम भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी के उत्तम ...

सम्राट चौधरी

रेखा गुप्ता और पुष्कर सिंह धामी ने भी दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देव दीपावली को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताते हुए धर्म, सेवा, समरसता और लोकमंगल का संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि इस पावन अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में सेवा और कल्याण की भावना का प्रकाश प्रज्वलित हो तथा सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन हैं? जानें उनके पति और बच्चों के बारे में - India TV Hindi

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने प्रदेश में सौहार्द और सकारात्मकता बनाए रहने की भी कामना की।

Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) / X

पुष्कर सिंह धामी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, सरसों तेल से दाल तक के दाम आसमान पर

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

 

 

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More
homeslider Rajasthan Religion

आज से पुष्कर मेले की रौनक, 24 नवंबर को होगा कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान

Pushkar Fair: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुष्कर में इन दिनों सालाना पुष्कर मेले की रौनक छाई हुई है। 17 नवंबर से शुरू हुआ पुष्कर मेला 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक आस्था, राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और पशु व्यापार का […]

Read More