
Suicide दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने लगाई फांसी
तालकटोरा, मोहनलालगंज व बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालकटोरा थाना क्षेत्र के आलमबाग स्थित न्यू बादशाह खेड़ा में रहने वाले शिवप्रकाश की 28 वर्षीय पत्नी निधि देवी खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार को उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटकता मिलने हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद घरवालों ने बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2023 में शिवप्रकाश के साथ हुई थी।
ये भी पढ़े
पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से पड़ताल की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इसके अलावा मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजौली गांव निवासी 32 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस मामले में मृतका के घरवालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर बिजनौर थाना क्षेत्र घसियारी मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय सुमित ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मूल रूप से जनपद रायबरेली निवासी पिछले दो सालों से घसियारी मोहल्ला में अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर आटो रिक्शा चलाकर परिवार का जीवन यापन कर रहा था। वहीं मृतक के पिता सुभाषचंद्र का आरोप है कि उनकी बहू पूजा व उसके मायके वालों ने उनके बेटे को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ अग्निकांड: SIT की बड़ी रिपोर्ट तैयार
सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन और लैपटॉप
जयशंकर का खाड़ी दौरा: विशाल भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करना उद्देश्य
जहां-जहां पोस्टेड रहे, कमाई ही की ,धनकुबेर ARTO की पूरी कहानी,

