ISB की सिल्वर जुबली पर बड़ा ऐलान, हर साल 250 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Mohali

Mohali: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर ISB@25 के तहत कई बड़ी पहलों की घोषणा की है। इनका उद्देश्य मैनेजमेंट शिक्षा को अधिक छात्रों तक पहुंचाने के साथ देश में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट को मजबूत करना है। संस्थान ने हर साल 250 स्कॉलरशिप देने, राष्ट्रीय स्तर का रिसर्च प्लेटफॉर्म शुरू करने और मैनेजमेंट शिक्षकों के लिए नया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया है।

हर साल 250 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

ISB@25 स्कॉलर्स प्रोग्राम के तहत हर साल 250 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह सहायता ISB के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और PGP इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (PGP YL) के विद्यार्थियों के लिए होगी।

ये भी पढें

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

स्कॉलरशिप छात्रों की योग्यता और आर्थिक जरूरत को ध्यान में रखकर दी जाएगी। इसके तहत फीस में 100%, 50%, 30% और 25% तक की छूट का प्रावधान है। संस्थान का कहना है कि इससे अलग-अलग आर्थिक, भौगोलिक और पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विश्वस्तरीय मैनेजमेंट शिक्षा का अवसर मिलेगा।

देशभर के रिसर्चर्स के लिए बनेगा इंडिया रिसर्च कॉमन्स

ISB ने इंडिया रिसर्च कॉमन्स नाम से एक राष्ट्रीय रिसर्च प्लेटफॉर्म शुरू करने की भी घोषणा की है। इसके जरिए देशभर के रिसर्चर्स और स्कॉलर्स को चुनिंदा डेटा सेट, रिसर्च टूल्स, रिसर्च मेथडोलॉजी से जुड़े संसाधन और AI आधारित रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इस पहल का मकसद रिसर्च के लिए जरूरी संसाधनों तक पहुंच आसान बनाना और देश में उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा देना है।

ये भी पढें

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

मैनेजमेंट संस्थानों के शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

ISB ने देशभर के मैनेजमेंट शिक्षण संस्थानों के लिए नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने की भी घोषणा की है। इसके तहत संस्थान अपनी शिक्षण पद्धति, क्लासरूम टेक्निक्स और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा के अनुभव दूसरे संस्थानों के साथ साझा करेगा। ISB के डीन प्रोफेसर मदन पिल्लुतला ने कहा कि ISB@25 सिर्फ 25 वर्षों के सफर का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता तय करने का अवसर है। उनका कहना है कि संस्थान शिक्षा को ज्यादा छात्रों तक पहुंचाने, ज्ञान साझा करने और रिसर्च को अधिक उपयोगी बनाने पर काम करेगा।

2001 में हुई थी ISB की स्थापना

2001 में स्थापित ISB के 65 से अधिक देशों में 20,000 से ज्यादा पूर्व छात्र हैं। संस्थान के हैदराबाद और मोहाली में कैंपस हैं। 2025 में ISB ने PGP YL प्रोग्राम शुरू किया था, जबकि इसी दौरान ISB Discover डिजिटल नॉलेज प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले DGP नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

 

 

 

Spread the love

One thought on “ISB की सिल्वर जुबली पर बड़ा ऐलान, हर साल 250 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप”

Comments are closed.

Chhattisgarh Education

जहाँ कभी सुरक्षा शिविर था, आज वहीं संवर रहा है आदिवासी बच्चों का भविष्य

सुरक्षा शिविर से छात्रावास तक: बस्तर में बदलती तस्वीर Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर की कहानी लंबे समय तक संघर्ष, नक्सलवाद और सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में कही जाती रही है। लेकिन आज इसी बस्तर में बदलाव की एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो यह बताती है कि शांति केवल सुरक्षा का नाम नहीं, […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Education Rajasthan

RBSE 10वीं परीक्षा साल में दो बार, तीन विषयों में नंबर सुधारने का मौका

RBSE Class 10 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2026-27 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को अंक सुधारने और असफल होने की स्थिति में उसी शैक्षणिक सत्र में दोबारा परीक्षा […]

Spread the love
Read More