लखनऊ अग्निकांड: SIT की बड़ी रिपोर्ट तैयार

सात IAS और नौ PCS अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश

Lucknow Fire SIT Report :  लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, SIT ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और अन्य संबंधित विभागों के कई अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में सात  IAS और नौ PCS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वर्ष 2016 से 2024 के बीच LDA में तैनात रहे अधिकारियों की भूमिका की जांच की गई है और अवैध भवन निर्माण के लिए उनकी जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में मौजूदा नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक शासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई संबंधी आदेश जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, LDA ने जांच के दौरान 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची SIT को उपलब्ध कराई थी। इनमें 14 अधिशासी/सहायक अभियंता और 52 अवर अभियंताओं की भूमिका की भी जांच की गई है। रिपोर्ट में बड़ी संख्या में इंजीनियरों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, शासन जल्द ही आरोपित अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगेगा। जवाब मिलने के बाद आगे की विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह SIT मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित की गई थी। जांच टीम ने घटनास्थल का दो बार निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।

गौरतलब है कि 22 जून को अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक अवैध व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस भवन में गेमिंग जोन सहित कई निजी कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के बाद अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। इस मामले में भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले शासन इस प्रकरण में चार इंजीनियरों और एक सुपरवाइजर को निलंबित कर चुका है। अब SIT की रिपोर्ट के आधार पर बड़े स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन और लैपटॉप

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज

जयशंकर का खाड़ी दौरा: विशाल भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करना उद्देश्य

आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम

 

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का […]

Spread the love
Read More