नौतनवां पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

Nautanwa vehicle thief arrested

नेपाल में बेचता था वाहन, दो बाइकें व नकदी बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa vehicle thief arrested :  महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, 5120 नेपाली रुपये और 630 भारतीय रुपये बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर (45 वर्ष) पुत्र गोविंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो महाराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

डुप्लीकेट चाबी से बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी बलिराम गुप्ता वाहनों की डुप्लीकेट चाबी बनाकर उनके लॉक खोलता था और फिर उन्हें नेपाल ले जाकर औने-पौने दामों पर बेच देता था। वह एक अभ्यस्त शातिर अपराधी है। इस गिरफ्तारी से थाना नौतनवां में पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2026 (धारा 303(2), 317(2), 336(2) BNS ), थाना फरेन्दा में पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2026 (धारा 303(2) BNS) और थाना पुरंदरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 (धारा 303(2) BNS) जैसे कई अपराधों का सफल अनावरण हुआ है। इनमें से एक मामला वीर बहादुर पुत्र राजू राय निवासी ग्राम जिगिना, थाना परसामिलक, जनपद महाराजगंज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। वीर बहादुर ने नौतनवां थाने में सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP56M3728 रतनपुर बाजार से चोरी हो गई थी। इसी संबंध में नौतनवां थाने में में सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP56M3728 रतनपुर बाजार से चोरी हो गई थी। इसी संबंध में नौतनवां थाने में मु0अ0सं0 114/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

जान्हवी कपूर ने फिर खोला प्यार का राज, मेहंदी में लिखा ‘शिक्खु’ 

जान्हवी कपूर ने फिर खोला प्यार का राज, मेहंदी में लिखा ‘शिक्खु’ 

 

2 thoughts on “नौतनवां पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार”

Comments are closed.

Lucknow Politics Uttar Pradesh

आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी जांच, मरीजों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने लिया निर्णय

साचीज ने निजी अस्पतालों के लिए जारी की विशेष चेकलिस्ट, 30 नवंबर तक ऑडिट एजेंसियों को सौंपनी होगी रिपोर्ट केंद्र की नई गाइडलाइन के अनुरूप परखी जाएंगी ICU की सुविधाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता से लेकर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन व्यवस्था तक होगी जांच Lucknow: योगी सरकार ने आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने […]

Read More
Lucknow Religion Uttar Pradesh

लखनऊ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु

उतरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के सौजन्य से कथा का आयोजन व्यास कथा पंडित सोनू हरिजी के कथा से भक्तमय रहा पंडाल अंत तक जमे रह रहे श्रद्धालु विजय श्रीवास्तव Lucknow: वहु प्रतीक्षित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ एल्डिको पुलिस चौकी के वगल विक्रमादित्य पार्क मे 21 नवंबर से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

कलयुगी पिता ने 50 हजार के विवाद में बेटी की हत्या की, पत्नी संग यमुना में बहाया शव

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज 50 हजार रुपये के विवाद में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर पहले शव को कुएं से बाहर निकाला और फिर […]

Read More