भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे खेसारी, ‘मेहरबान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहरबान’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। करीब  तीन मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन, पारिवारिक रिश्तों और संघर्ष की कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए हर मुश्किल से टकराता है। उनका दमदार अंदाज और भावनात्मक अभिनय फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ट्रेलर की खासियत मानी जा रही है। वहीं महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि इसका निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीत कृष्णा बेदर्दी का है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। छायांकन  (DoP)) आर. आर. प्रिंस, संपादन प्रवीण राय, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्शन निर्देशन दिलीप यादव, कला निर्देशन रविंद्र नाथ गुप्ता और वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने संभाला है।

पोस्ट-प्रोडक्शन का काम आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मेहरबान’ उनके करियर की ऐसी फिल्म है, जिसमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को पूरी ईमानदारी और मेहनत से बनाया है। उन्हें विश्वास है कि ट्रेलर की तरह फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से फिल्म को आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

यूरेनियम के लिए जंग में जूझ रहे अमेरिका-ईरान, भारत ने कर रहा आस्ट्रेलिया से डील

डायबिटीज है तो पीजिये एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे

 

 

Spread the love

2 thoughts on “भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे खेसारी, ‘मेहरबान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

Mumbai: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More