पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

Guru Dutt Biography

Guru Dutt Biography : गुरुदत्त ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहब बीवी और गुलाम’ जैसी कालजयी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। महज 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार, अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त ने फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज और इंसानी भावनाओं का आईना बनाया।  नौ जुलाई 1925 को जन्मे गुरुदत्त ने अपने छोटे से जीवन में ऐसी कालजयी फिल्में दीं, जो आज भी भारतीय सिनेमा की धरोहर मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में दर्द, संघर्ष, प्रेम, अकेलापन और सामाजिक सच्चाइयों की झलक साफ दिखाई देती है।

गुरुदत्त बचपन से ही कला की ओर आकर्षित थे। अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे दर्शकों को सिर्फ कहानी नहीं सुनाती थीं, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर भी करती थीं। प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहब बीवी और गुलाम जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अमर सितारा बना दिया।

सफलता के पीछे छिपा था गहरा दर्द

गुरुदत्त का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, निजी जीवन उतना ही संघर्षों से भरा था। कई फिल्मों को रिलीज के समय वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। खासकर ‘कागज के फूल’ शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, हालांकि बाद में इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाने लगा। निजी रिश्तों में आई दूरियां, मानसिक तनाव और बढ़ता अकेलापन धीरे-धीरे गुरुदत्त को भीतर से तोड़ता गया। सूत्रों के मुताबिक अपनी पत्नी और मशहूर पार्श्व गायिका गीता दत्त से उनकी नहीं बनती थी। अक्सर उनका नाम मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान के साथ जोड़ा जाता था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने दर्द और भावनाओं को अपनी फिल्मों के किरदारों के माध्यम से व्यक्त किया।

39 साल की उम्र में थम गई कलाकार की जिंदगी

10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त अपने घर में मृत पाए गए। उनकी मौत शराब और नींद की गोलियों के प्रभाव से हुई मानी गई। उस समय उनकी उम्र महज 39 वर्ष थी। उनके निधन ने भारतीय फिल्म उद्योग को गहरा झटका दिया। उनकी मौत का सबसे बड़ा असर उनकी पत्नी और मशहूर गायिका गीता दत्त पर पड़ा, जो इस सदमे से कभी पूरी तरह उबर नहीं सकीं। बाद में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका भी निधन हो गया। आज गुरु दत्त भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी कलात्मक सोच आज भी नई पीढ़ी के फिल्मकारों और दर्शकों को प्रेरित करती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

डायबिटीज है तो पीजिये एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे

जहां-जहां पोस्टेड रहे, कमाई ही की ,धनकुबेर ARTO की पूरी कहानी,

उफ! यह दीवानगी, पति का ही कर दिया कत्ल

गाजीपुर के पास NH-24 पर जलभराव से थमी रफ्तार

 

 

Spread the love

One thought on “पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment

61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने लुक और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘ललकारा’ के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में आमिर को करीब 25 साल के युवक के किरदार में नजर आना है। यही वजह है कि उन्होंने अपने […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

करिश्मा कपूर की दीवानी थीं कंगना रनौत Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर अपनी पुरानी याद साझा की है। कंगना ने बताया कि वह बचपन में […]

Spread the love
Read More
Deepika Padukone 'Spirit' controversy
Entertainment

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

Deepika Padukone ‘Spirit’ controversy: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्म ‘Spirit’ से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनके अलग होने के काफी समय बाद अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय के एक दावे ने पुराने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस दावे में कहा गया था […]

Spread the love
Read More