यूपी के 71 जिलों में झमाझम, करंट से दो की मौत

Uttar Pradesh Rain

Uttar Pradesh Rain  :  उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 71 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रयागराज में खेत में काम करते समय दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, आगरा में एक दो मंजिला दुकान और मथुरा में एक जर्जर मकान की दीवार ढह गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहरों और कस्बों की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की वजह से वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। बारिश का असर बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जबकि जलभराव के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और खेतों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

गाजियाबाद और नोएडा में जल निकासी की पोल खुली

दिल्ली-NCR के गाजियाबाद और नोएडा में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगमों की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। गाजियाबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई मुख्य मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। नोएडा के कई सेक्टरों में भी सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन रेंगते नजर आए और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। वही स्थिति नोएडा के सेक्टर-62, 63, 57, 58 और 61 जैसे इलाकों में भी देखने को मिली. सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुलंदशहर के पहासू कस्बे में मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी है। गुल्लक बाजार में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने दुकान तक नहीं खोलीं।

यह भी पढ़ें

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे खेसारी, ‘मेहरबान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मथुरा में स्कूलों में छुट्टी

बारिश की गंभीरता को देखते हुए मथुरा प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी की अपील

प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और स्थानीय निकायों की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बुनियादी जल निकासी के ढांचे को दुरुस्त किए बिना हर साल बारिश में होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

इसके साथ ही मौसम विभाग ने औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अगले पाँच दिनों तक जारी रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसका अब असर यूपी में भी पड़ रहा है. इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले पाँच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

यूरेनियम के लिए जंग में जूझ रहे अमेरिका-ईरान, भारत ने कर रहा आस्ट्रेलिया से डील

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

 

 

Spread the love

One thought on “यूपी के 71 जिलों में झमाझम, करंट से दो की मौत”

Comments are closed.

Maulana Jarjis
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी ए अहमद सौदागर कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि […]

Spread the love
Read More
Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
Johar University Demolition
Uttar Pradesh

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

Johar University Demolition : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई अब लगभग तय मानी जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का […]

Spread the love
Read More