महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक

Congress Membership Drive

13 जुलाई को दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जनपद मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Congress Membership Drive : आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों उत्तर प्रदेश के नए कांग्रेस प्रभारी एवं अखिल भारतीय अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा लखनऊ में दिए गए दिशा निर्देशों का कार्यकर्ताओं में प्रचार प्रसार किया गया और संगठन के आगे आने वाले कार्यक्रम की एक विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेटने कहा कि आज देश में भगवान राम की चंदा चोरी और नौजवानों के हो रहे पेपर लीक की समस्या सबसे बड़ी है और जननायक राहुल गांधी इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है इसी विषय में लेकरआगामी 13 जुलाई दिन सोमवार को महाराजगंज मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया

जिसमें जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता भाग लेंगे और चंदा चोरी के सवाल को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे ,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नि वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की लखनऊ में राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक में प्रभारी महोदय द्वारा यह निर्णय लिया गया की डेढ़ महीने के अंदर संगठन को संगठन सृजन अभियान के तहत जो बूथ स्तर तक का गठन किया गया है उसकी मौके पर जाकर समीक्षा सभी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा की जाएगी और उसमें कमी पाए जाने पर तत्काल उसको बदलकर नया सेक्टर का व्यक्ति तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश सचिव झिनकू चौधरी और वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे ने कहा की बहुत दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी को एक ऐसा मुद्दा मिला है जिसको लेकर कार्यकर्ता जागरूक हो और गांव में भगवान राम के चंदा चोरी के प्रश्न को प्रभावी ढंग से पहुंचा दे तो आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जमानत जप्त हो जाएगी ।

यह भी पढ़ें

नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

कांग्रेस बैठक में कई नेताओं ने ली सदस्यता

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया एवं बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने पिछली बैठक में किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया और आने वाले प्रस्ताव पर विचार करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया । बैठक में किस्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अकील अहमद की प्रेरणा से नरसिंह उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, गुड्डू कुमार सहित कई लोगों ने आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विजय सिंह एडवोकेट ने सभी साथियों का कांग्रेस में हार्दिक स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता गोपाल शाही जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौरसिया, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, जिला महासचिव अम्बरीष शाही, अफजल अब्बासी, बख्शीश अली, जिला अनुसूचित अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, शिक्षक नेता दीपचंद तिवारी, व्यापारी नेता संतोष मोदनवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के अनिल चतुर्वेदी, जिला सचिव घनश्याम गुप्ता, गोलू मिश्रा, वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे एवं देवेंद्र उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्षगण दिनेश यादव, शंकर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद युनुस अंसारी ,आनंद कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद, तामेश्वर पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने पर बोल दिया। बैठक में अन्य के अतिरिक्त संदीप तिवारी सभासद हरिलाल राही, अकरम सुलेमानी, महेंद्र कुमार भारती, जमील अहमद, रविंद्र निषाद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अली खामेनेई की अंतिम विदाई में छलके आंसू, विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष हुए भावुक

नीतू बिष्ट ने बहन की मेहंदी में ‘शरारत’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

बंगाल की सियासत में बड़ा झटका, TMC अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

 

Spread the love

2 thoughts on “महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More