IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू पर टिकी रहेंगी। पहले टी20 में टीम मैनेजमेंट ने कोर ग्रुप पर भरोसा जताया था, जिसके चलते वैभव को मौका नहीं मिला था।

फ्री में कहां देखें दूसरा T20 मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला क्रिकेट प्रेमी डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन होना जरूरी है। बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच का लाइव आनंद लिया जा सकेगा।

मोबाइल और टीवी पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV और JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। वहीं टीवी दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकेंगे।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। पहले मुकाबले के मुकाबले इस बार मैच जल्दी शुरू होने से भारतीय दर्शकों को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेंगी निगाहें

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा जारी है। पहले टी20 में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम प्रबंधन क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

श्रेयस अय्यर के सामने पहली जीत की चुनौती

टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज काफी अहम है। आयरलैंड के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इंग्लैंड दौरे का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में कप्तान के रूप में अय्यर अब अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर टीम इंडिया जीत की तलाश में होगी तो दूसरी ओर फैंस को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का भी इंतजार रहेगा। मुकाबले की शुरुआत शनिवार शाम 7 बजे होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक

नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

अली खामेनेई की अंतिम विदाई में छलके आंसू, विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष हुए भावुक

Spread the love

One thought on “IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स”

Comments are closed.

Sports

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत ने कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और […]

Spread the love
Read More
Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत के खाते में कई पदक आए और बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को करीबी मुकाबले में तीन-दो से हराया। इस […]

Spread the love
Read More
ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More