नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day, Nautanwa

प्रत्येक व्यक्ति यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर सकेंगे- अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

World Environment Day, Nautanwa : नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज  बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रकृति की रक्षा, जल संरक्षण, बिजली की बचत तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मॉर्निंग असेंबली में परमजीत ने अपने संबोधन में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें

बंगाल की सियासत में बड़ा झटका, TMC अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

इस अवसर पर बच्चों ने प्लांटेशन, पोट प्लांटिंग, पोस्टर मेकिंग, प्लांटर फ्रॉम वेस्ट, रीजनरेटेड प्लांट तथा नेचर वॉक जैसी गतिविधियों में भाग लेकर विश्व पर्यावरण दिवस को शिक्षाप्रद और यादगार बनाया। स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने कहा कि हम सभी को प्रतिदिन अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करे, तभी हम प्रकृति की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें जीवन के महत्व का एहसास कराते हैं।

विद्यालय की प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों में प्रशांत, प्रभास, परिनिधि, जोया, प्रियांशी, रेयांश, उत्सव, श्री, नूर, ईशानवी, अयान, सुफियान, हमजा, शिवांश, श्रीनिका, लव, कुश, आख्या, आयुष्मान और शौर्य सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकों में प्रतिभा, प्रियांशु, सौम्या, ऐमान, चंदा, माहि, स्वाति, श्वेता, राजी, उजाला, हर्ष और सूरज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

नीतू बिष्ट ने बहन की मेहंदी में ‘शरारत’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री की चर्चा तेज, क्या बदल जाएगा पूरा गेम?

क्या इराकी सांसद के घर मिला सोने का अंडरवियर? वायरल दावे की पड़ताल

 

Spread the love

2 thoughts on “नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Comments are closed.

Pharenda, Maharajganj
Uttar Pradesh

फरेंदा में कांग्रेस नेताओं ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, न्यायालय सुविधाओं पर हुई चर्चा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Pharenda, Maharajganj: कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉक्टर नरेश कुमार और विधायक फरेंदा माननीय वीरेंद्र चौधरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट फरेंदा के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ आज बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय आजादी के समय से ही समाज का सजक प्रहरी रहा […]

Spread the love
Read More
Amarmani Tripathi case
Crime News Uttar Pradesh

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

Amarmani Tripathi case: उत्तर प्रदेश के चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में सोमवार को बस्ती की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन गवाही के लिए कोई भी गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। गवाहों के पेश नहीं होने के कारण मामले में सबूतों की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब अदालत में इस मामले की […]

Spread the love
Read More
praPrayagraj rainyagraj rain 1787045780965 1787045781087 37a005fb ab4b 4c92 a349 18cb3de23367
Uttar Pradesh Weather

प्रयागराज में बारिश से हाल बेहाल, पॉश कॉलोनियों में घुसा पानी

Prayagraj rain: प्रयागराज में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पॉश कॉलोनियों से लेकर पुराने शहर तक सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह सीवर के पानी का बैकफ्लो होने से घरों […]

Spread the love
Read More