सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

45 दिन तक गुमशुदगी का करती रही नाटक

Agra Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद उसने पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर करीब 45 दिनों तक उसके लापता होने का नाटक किया। मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित प्राक्षी टावर चौकी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए महिला के घर पहुंची तो उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। इसी दौरान मृतक के भाई ने भी पुलिस को अहम सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद हुआ।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में महिला के अलावा अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कॉलोनी के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

नई क्विड में सेफ्टी पर बड़ा दांव,छह एयरबैग, आठ -इंच टचस्क्रीन और CNG विकल्प के साथ बाजार में उतरी

रूस में ईंधन संकट गहराया: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, यूक्रेन के हमलों से बढ़ी मुश्किलें, भारत का भी आया नाम

मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं

बिहार से सफर करने वालों के लिए राहत, रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

 

 

Spread the love

Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More