नई क्विड में सेफ्टी पर बड़ा दांव,छह एयरबैग, आठ -इंच टचस्क्रीन और CNG विकल्प के साथ बाजार में उतरी

Renault Kwid 2026 : एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करते हुए Renault India ने नई Renault Kwid 2026 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस बार डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन सुरक्षा और फीचर्स को अपग्रेड कर इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की है। नई क्विड अब Maruti Alto K10, Maruti Celerio, Maruti S-Presso और Tata Tiago को सीधी टक्कर देगी।

नई Renault Kwid की सबसे बड़ी खासियत इसका सेफ्टी पैकेज है। अब इस कार में  छह  एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इस कीमत वाले सेगमेंट में इसे मजबूत दावेदार बनाते हैं। इसके अलावा कार में नया Renault लोगो और नए डिजाइन के व्हील्स भी जोड़े गए हैं।

फीचर्स की बात करें तो कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग कैमरा, रिमोट कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक ORVM, रियर पावर विंडो, LED टेललाइट्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 279 लीटर का बूट स्पेस इसे शहर के साथ-साथ खराब सड़कों के लिए भी उपयोगी बनाता है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई क्विड में पहले वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को ₹70,449 में अधिकृत CNG रेट्रोफिटमेंट का विकल्प भी दे रही है।

नई Kwid को Evolution और Climber दो वेरिएंट में पेश किया गया है। शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख है, जबकि Climber वेरिएंट की कीमत ₹5.15 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का मानना है कि बेहतर सेफ्टी, आधुनिक फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के दम पर नई Kwid बजट कार बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गोल्ड मार्केट में उछाल: अमेरिकी जॉब्स डेटा और चीन की मांग से बढ़े दाम

मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं

बिहार से सफर करने वालों के लिए राहत, रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

 

 

Spread the love

2 thoughts on “नई क्विड में सेफ्टी पर बड़ा दांव,छह एयरबैग, आठ -इंच टचस्क्रीन और CNG विकल्प के साथ बाजार में उतरी

Comments are closed.

Census 2026
National Uncategorized

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार जाति की जानकारी भी होगी दर्ज; जानिए पूरी लिस्ट

Census 2026: देश में होने वाली आगामी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने लोगों से पूछे जाने वाले सवालों की सूची जारी कर दी है। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इस बार की प्रक्रिया में जाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई है। इसके अलावा शिक्षा, […]

Spread the love
Read More
Attack on Sukhbir Badal
Uncategorized

सुखबीर बादल पर हमला, PM मोदी ने पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन

Attack on Sukhbir Badal: शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर घायल अकाली नेता का हाल जाना। जानकारी के […]

Spread the love
Read More
Pakistan nuclear attack
Uncategorized

पाकिस्तान के परमाणु इस्तेमाल को लेकर चीनी प्रोफेसर का दावा, भारत-पाक तनाव का दिया हवाला

Pakistan nuclear attack: चीन के चर्चित जियोपॉलिटिकल विश्लेषक और प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने संभावित परमाणु संघर्ष को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि अगर भविष्य में कभी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है, तो पाकिस्तान ऐसा कदम उठाने वाले देशों में […]

Spread the love
Read More