UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

 Pratapgarh Encounter : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने जीजा की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, जेठवारा थाना क्षेत्र के गजराही पुलिया के पास स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा घायल हो गया, जबकि उसका साथी तेज बहादुर उर्फ तेजे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

दो दिन पहले हुई थी युवक की हत्या

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोप है कि वारदात को मृतक के साले और उसके साथियों ने अंजाम दिया। घटना के बाद एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अवैध हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को पुलिस निगरानी में अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ जारी है।

अंतरजातीय विवाह बना हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि राजू सिंह के अंतरजातीय विवाह से उसका साला नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बारिश से रद्द हुआ पहला T20, अब दूसरे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

मंडी जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, अमरू राम बने अध्यक्ष, बोदी देवी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल, गुरुग्राम पुलिस ने 6 साइबर ठगों को दबोचा

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस 2026: खेल की हर कहानी को दुनिया तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सलाम

 

Spread the love

One thought on “UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More