IndiGo का नया ‘Lite Fare’: कम सामान वालों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर

IndiGo Lite

IndiGo Lite : देश की प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए नया ’इंडिगो  लाइट फेयर लॉन्च किया है। यह नया किराया मॉडल उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हल्के सामान के साथ यात्रा करते हैं और अतिरिक्त सेवाओं पर खर्च नहीं करना चाहते।

एक जुलाई से बुकिंग, 15 जुलाई से यात्रा

एयरलाइन के अनुसार  इंडिगो  लाइट ’ की बुकिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इस फेयर के तहत यात्रा 15 जुलाई 2026 से की जा सकेगी। यह सुविधा सभी नॉन-स्टॉप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर उपलब्ध होगी। यात्री इसे वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग के लिए चुन सकते हैं।

क्या मिलेगा इस फेयर में

‘IndiGo Lite’ में यात्रियों को  सात किलो तक केबिन बैग ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ सीट ऑटो-असाइन की जाएगी, यानी सीट चयन एयरलाइन द्वारा स्वतः किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अतिरिक्त सेवाएं अलग से उपलब्ध

चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, इन-फ्लाइट मील या फास्ट फॉरवर्ड जैसी प्रायोरिटी सेवाएं इस फेयर में शामिल नहीं हैं, लेकिन इन्हें जरूरत के अनुसार अलग से खरीदा जा सकता है। ये सेवाएं उड़ान से एक घंटे पहले तक इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉन्टैक्ट सेंटर या एयरपोर्ट काउंटर से जोड़ी जा सकती हैं।

लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ

‘IndiGo Lite’ चुनने वाले यात्री भी BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ उठाते रहेंगे और सामान्य की तरह पॉइंट्स कमा व रिडीम कर सकेंगे।

एयरलाइन का दावा

एयरलाइन के मुताबिक यह नया फेयर उन यात्रियों के लिए है जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं और केवल जरूरी सुविधाओं के लिए भुगतान करना चाहते हैं। कंपनी ने इसे अपने मौजूदा ‘6E Ways to Fly’ विकल्पों में शामिल किया है, जिसमें अब Saver, Flexi Plus, IndiGo UpFront, IndiGoStretch, Stretch+ और IndiGo Lite शामिल हैं।

बुकिंग का तरीका

यह फेयर केवल इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए ही उपलब्ध रहेगा। अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसकी बुकिंग नहीं की जा सकेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: ईशान किशन बने नए नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को झटका

23 साल बाद इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन दोषी करार; सात जुलाई को सजा का ऐलान

वैभव सूर्यवंशी का T20 में 220+ स्ट्राइक रेट, क्या आज श्रेयस अय्यर देंगे डेब्यू का मौका?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुरक्षा में ढिलाई बनी चोरी की वजह? जांच में कई राज बेनकाब

Spread the love

One thought on “IndiGo का नया ‘Lite Fare’: कम सामान वालों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर”

Comments are closed.

Business Delhi Uttar Pradesh

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, 14.6 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस New Delhi :  Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को शामिल किया है। दोनों टैबलेट को खास तौर पर प्रोडक्टिविटी, […]

Spread the love
Read More
Business

₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री

JioBharat : रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर JioBharat 4G फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, ₹1,499 में JioBharat 4G फोन के साथ  छह महीने का रिचार्ज फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को छह महीने तक हर महीने 14GB डेटा […]

Spread the love
Read More
Business

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

JioSilver : अब चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioFinance ऐप पर डिजिटल चांदी खरीदने की सुविधा शुरू हो गई है। कंपनी ने JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक महज ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ग्राहक ₹10 […]

Spread the love
Read More