प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

Ex Girlfriend

Ex-Girlfriend कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जान देने की कोशिश में कार को बम से उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रही। कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

हाईवे पर अचानक रुकी कार, फिर हुआ जोरदार धमाका

यह घटना शनिवार को सिरा तालुक के जोगिहल्ली इलाके में नेशनल हाईवे-48 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से चल रही कार अचानक रुकी और उसमें से एक महिला घबराई हुई हालत में बाहर कूद गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार में जोरदार धमाका हो गया और वह आग की लपटों में घिर गई।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

कौन था मृतक?

इस हादसे में कार चला रहे 30 वर्षीय नागेंद्र की मौत हो गई। धमाके के समय वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं कैब ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस का दावा: अपहरण और आत्महत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र और महिला पहले रिलेशनशिप में थे। महिला एक ऑपरेशन टेक्नीशियन है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर नागेंद्र शनिवार सुबह महिला के घर पहुंचा और उसका कथित तौर पर अपहरण कर कैब में ले गया।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

रास्ते में धमकी और चाकू से हमला

पुलिस का कहना है कि रास्ते में नागेंद्र महिला को विस्फोटक दिखाकर डराता रहा और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करता रहा। इसी दौरान उसने चाकू से हमला करने की भी कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

महिला ने कूदकर बचाई जान, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ब्लास्ट

डर के माहौल में जैसे ही कैब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, महिला तुरंत बाहर कूद गई। इसके कुछ ही पल बाद नागेंद्र ने विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़े

OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

हाईवे पर लंबा जाम, जांच में जुटी पुलिस

इस धमाके के कारण हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके से विस्फोटक के कुछ अवशेष बरामद किए हैं और जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस अधिकारी अशोक के.वी. के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नागेंद्र के पास विस्फोटक कैसे आया, लेकिन शुरुआती जांच में लगता है कि उसने पहले से पूरी साजिश रची थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

Spread the love

3 thoughts on “प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका”

  1. Pingback: Weather Update

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More