घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

Corruption

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो जेसीबी मशीनों को छोड़ने के एवज में लेखपाल द्वारा एक लाख रुपये की अवैध धन उगाही की मांग की गई।

ये भी पढ़े

राम के नाम पर लूट…एक था रामालय ट्रस्ट

मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन और उप जिलाधिकारी से की गई। शिकायत की सुनवाई के दौरान एसडीएम कार्यालय में शिकायतकर्ता और लेखपाल के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। आरोप है कि इस दौरान लेखपाल ने शिकायतकर्ता के साथ अमर्यादित व्यवहार किया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए SDM ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया शासकीय अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार संबंधी आरोप तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवा में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक से हड़कंप परीक्षा रद्द, जांच शुरू…कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

शनिवार को इन राशियों को मिलेगी सफलता, शनि कृपा से दूर होंगी परेशानियां

BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More