चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

  Lohagarh Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुई एक कथित दुर्घटना ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

जून की गर्मी में हूडी पहनकर पहुंचा प्रेमी, CCTV बना सबसे बड़ा गवाह

18 जून को लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे CCTV कैमरों में केतन और सिया के पीछे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शॉर्ट्स और हूडी पहनकर चल रहे उस व्यक्ति ने अपना चेहरा पूरी तरह ढक रखा था। पुलिस को उसकी गतिविधियां असामान्य लगीं। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी था। CCTV फुटेज में वह कथित तौर पर केतन और सिया का पीछा करता दिखाई दिया। इसी सुराग ने पूरे मामले को दुर्घटना से हत्या की जांच में बदल दिया।

फोन दुकान पर छोड़ गया, इंटरनेट बंद किया, फिर पहुंचा किले

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन चेतन अपना मोबाइल फोन दुकान पर छोड़कर गया था। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट भी बंद कर दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। पुलिस ने उन लोगों से भी पूछताछ की जिन्होंने घटना के दौरान चेतन के नंबर पर कॉल किया था। सभी ने बताया कि कॉल का जवाब चेतन नहीं बल्कि उसकी दुकान के कर्मचारियों ने दिया था।

कॉल रिकॉर्ड से खुला प्रेम संबंध और साजिश का राज

तकनीकी जांच में सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और घंटों लंबी बातचीत का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों से दोनों के करीबी रिश्ते का पता चला। जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार और समाज में बदनामी के डर से वह सगाई तोड़ने या चेतन के साथ भागने के लिए तैयार नहीं थी। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

कई बार बनाया गया मौत का प्लान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिया लगातार केतन को लोहागढ़ किला ले जाने की कोशिश कर रही थी। 31 मई को वह उसे वहां लेकर गई थी और चार  जून को फिर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया। जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि 14 जून को सिया ने केतन को एक चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि, केतन झाड़ी पकड़कर बच गया। उस समय सिया ने सांप होने का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया था।

18 जून को अंजाम दिया गया अंतिम प्लान

पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया का ट्रेकिंग ग्रुप लोहागढ़ किले पहुंचा। चेतन आधिकारिक तौर पर उस समूह का हिस्सा नहीं था। जब समूह किले के एक ऐसे हिस्से में पहुंचा जहां गहरी खाई थी, तब चेतन पीछे से आकर उनके साथ मिल गया।आरोप है कि इसी दौरान केतन को खाई में धक्का दिया गया, जिससे वह करीब 400 फीट नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिया ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि फोटो खींचते समय तेज हवाओं के कारण उसका मंगेतर फिसलकर खाई में गिर गया है। इसी सूचना के आधार पर पहले दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था।

शव मिलने के बाद बदली जांच की दिशा

19 जून को बचाव दल ने कठिन अभियान चलाकर खाई से केतन का शव बरामद किया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार के बयानों, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को हत्या की आशंका की ओर मोड़ दिया। पूछताछ के दौरान सिया और चेतन से मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया।

नवंबर में होनी थी शाही शादी

पुलिस के अनुसार, केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। नवंबर में राजस्थान के Udaipur में उनकी भव्य शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए एक महल भी बुक किया गया था। हालांकि, केतन के परिवार का कहना है कि सिया ने पहले भी शादी को लेकर असमंजस जताया था और एक बार विवाह को एक वर्ष के लिए टालने की बात कही थी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

आय से अधिक संपत्ति मामला: अधिकारी के लॉकर से मिला नोटों का जखीरा

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

बलिदान दिवस पर मोदी ने दी पितामह मुखर्जी को श्रद्धांजलि

Spread the love

One thought on “चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट”

Comments are closed.

Maharashtra TET Paper Leak
Crime News

बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक नेटवर्क के प्रमुख आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया […]

Spread the love
Read More
Chander Nagar theft case
Crime News Uttar Pradesh

खाना बनाने वाली निकली चोरनी, गिरफ्तार

करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद ए अहमद सौदागर Chander Nagar theft case:  आलमबाग क्षेत्र के चंदरनगर में रहने वाले ओंकार नाथ नैय्यर के 22 जुलाई 2026 को घर में हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम किसी अजनबी नहीं बल्कि उन्हीं के यहां खाना […]

Spread the love
Read More
Women Thief Gang Busted
Crime News Uttar Pradesh

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को […]

Spread the love
Read More