लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसाः बुझ गए घर के सभी चिराग

  Lohardaga Road Accident

ट्रक की चपेट में आने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत, पांच घायल

नया लुक ब्यूरो

  Lohardaga Road Accident : लोहरदगा (रांची)। झारखंड सूबे के लोहरदगा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भाई ने इलाज के लिए रिम्स ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस ने बताया कि शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के पड़ोस में शादी समारोह आयोजित था। समारोह शहर के कृषि बाजार स्थित एक धर्मशाला में चल रहा था। उसमें शामिल होने के लिए मुकेश साहू के बेटे रोहित साहू, विवाहित बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मिशन चौक के पास गुमला से लोहरदगा की ओर आ रहे सामान लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद स्कूटी और उस पर सवार तीनों लोगों को काफी दूर तक घसीटता चला गया।

मां के साथ गर्भ में मर गया बच्चा

हादसे में 24 वर्षीय सपना कुमारी और 14 वर्षीय सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सपना और सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सपना कुमारी गर्भवती थी। वहीं 28 वर्षीय रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक रोहित के पिता मुकेश साहू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि रोहित एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े

राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

पुलिस कर रही मामले की जांच

इधर, सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं आज शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

ढाई घंटे बाधित रहा रेल परिचालन 

जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। यह घटना लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन पर बंदुआ गांव के पास हुई। हादसे के कारण करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आनंद विहार से पुरुलिया जा रही ट्रेन संख्या 14022 (आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस) जब कुड़ू थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव के पास पहुंची, तभी अचानक 12 भैंसों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण लोको पायलट भैंसों को बचाने में असमर्थ रहा और ट्रेन उनसे टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सात भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि भैंसें एक पशु व्यापारी की थीं और किसी तरह भटककर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थीं। हादसे के बाद ट्रेन को घटनास्थल पर ही रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक से मृत पशुओं को हटाने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 10 बजे रांची के लिए रवाना किया गया।

अचानक ट्रैक पर आ गई थीं भैंसे

गौरतलब है कि इस रेलवे रूट पर राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और चोपन एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें संचालित होती हैं। हादसे के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। लोहरदगा आरपीएफ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भैंसें अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गई थीं, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा श्रीराम कथा महोत्सव, समापन समारोह रहा यादगार

Chanakya Niti Tips: हर महिला को अपनाने चाहिए ये पांच गुण, जीवन होगा सफल

 

Spread the love

One thought on “लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसाः बुझ गए घर के सभी चिराग”

Comments are closed.

Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More
The Heat Turns Deadly
Crime News homeslider Jharkhand

गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

नया लुक ब्यूरो The Heat Turns Deadly झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार तीन दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के समीप एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]

Spread the love
Read More
झारखंड
homeslider Jharkhand

झारखंड: पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को SC से सशर्त जमानत

जश्न ऐसा मानो जहांपनाह बाईज्जत रिहा हो गए हों, मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले में गए थे भीतर, रंजन कुमार सिंह रांची। मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से […]

Spread the love
Read More