
Pakistan Explosion News : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार धमाकों ने इलाके में दहशत फैला दी। बन्नू जिले के मार्का बेरा क्षेत्र में हुए इन विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहला धमाका सड़क किनारे लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ। विस्फोट की चपेट में एक यात्री वैन आ गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैन हाथी खेल गांव से बन्नू शहर की ओर जा रही थी।
बचाव दल को निशाना बनाकर हुआ दूसरा धमाका
पहले विस्फोट के बाद स्थानीय लोग और बचावकर्मी राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरा धमाका हुआ, जिसने हालात को और भयावह बना दिया। इस विस्फोट में दो और लोगों की जान चली गई, जबकि एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी
घटना के बाद सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं और धमाकों के पीछे जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
जीवंत प्रसंगों के मंचन से विदा हुई नौ दिवसीय श्रीरामकथा
टीम इंडिया का सुपर सैटरडे: श्रीलंका में फाइनल, इंग्लैंड में वर्ल्ड कप मैच, जानें टाइमिंग


2 thoughts on “Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत”
Comments are closed.