अल्लू अर्जुन का दिल छू लेने वाला अंदाज, नन्ही फैन के लिए बोला ‘झुकेगा नहीं साला’

Allu Arjun latest news

Allu Arjun latest news : भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में शुमार  अल्लू अर्जुन  ने हाल ही में अपनी एक नन्ही फैन की खास ख्वाहिश पूरी कर उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। अभिनेता का यह भावुक और दिल छू लेने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

नन्ही फैन के लिए बनाया यादगार पल

अल्लू अर्जुन सिर्फ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विनम्र और दयालु स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी टीम ने एक प्यारा वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता ‘मेक-ए-विश फाउंडेशन’ के जरिए अपनी एक नन्ही फैन से बातचीत करते नजर आए।

इस खास मुलाकात के दौरान अल्लू अर्जुन ने बच्ची का हालचाल जाना और उससे बेहद प्यार से बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म Pushpa: The Rise का मशहूर डायलॉग, “झुकेगा नहीं साला” रीक्रिएट किया, जिसे देखकर बच्ची खुशी से खिल उठी। इतना ही नहीं, अभिनेता ने बच्ची को स्वस्थ होने के बाद हैदराबाद आने का निमंत्रण भी दिया, जिससे यह मुलाकात उसके लिए और भी खास बन गई।

मेक-ए-विश फाउंडेशन के साथ जुड़कर ला रहे हैं मुस्कान

‘मेक-ए-विश फाउंडेशन’ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में अल्लू अर्जुन लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की इच्छाएं पूरी करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का काम कर रहे हैं। उनका यह कदम बताता है कि वह सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और नेकदिल इंसान भी हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “सिनेमा से परे खुशियां बांटते हुए   आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने ‘मेक-ए-विश फाउंडेशन’ के जरिए श्रद्धा से बातचीत की और उसके लिए एक ऐसा पल बनाया जिसे वह हमेशा याद रखेगी।”

वर्क फ्रंट पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में अपनी जगह और मजबूत कर चुके हैं। आने वाले समय में वह निर्देशक Atlee की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राका” में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ Deepika Padukone भी दिखाई देंगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

एबी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

परभणी मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसाः बुझ गए घर के सभी चिराग

राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

 

 

 

Spread the love

One thought on “अल्लू अर्जुन का दिल छू लेने वाला अंदाज, नन्ही फैन के लिए बोला ‘झुकेगा नहीं साला’”

Comments are closed.

Aamir Khan's wedding
Entertainment

आमिर खान ने खोला शादी का प्लान, गौरी स्प्रैट संग करेंगे निजी समारोह में विवाह

Aamir Khan’s wedding :  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से दुनिया से मिलवाया था। इसके बाद से गौरी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों में […]

Spread the love
Read More
Shraddha Kapoor's family
Entertainment

श्रद्धा कपूर के परिवार में सब अलग-अलग रहते हैं, क्या रिश्तों में आ गई है दूरी?

Shraddha Kapoor’s family : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोपिक ‘ईथा‘ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि इस बीच श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। दरअसल, रिपोर्ट्स […]

Spread the love
Read More
Amitabh Bachchan News
Entertainment

अमिताभ बच्चन की नींद उड़ी, रातों को रहते हैं बेचैन—आखिर बिग बी को क्या हुआ?

Amitabh Bachchan News :  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करते हैं, वह आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 83 वर्ष की उम्र में भी वे लगातार फिल्मी दुनिया और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में सक्रिय बने हुए हैं। […]

Spread the love
Read More