राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

Rahul Gandhi NEET

NTA के पास कोई संसाधन नहीं, अब जनता देगी जवाब

Rahul Gandhi NEET : लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को पूरी तरह अक्षम बताते हुए कहा है कि वह परीक्षा के नाम पर बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है और छात्रों के भविष्य के साथ जुआ खेल रहा है। गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘X’ पर एक छात्र का उदाहरण देते हुए कहा कि नागपुर का यह छात्र एक महीने से नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित हुआ है।

छात्र के पास न पासपोर्ट था, न विदेश जाने के लिए आर्थिक साधन और न ही पर्याप्त समय बचा था जिसके कारण वह पूरी रात तनाव में रहा और परीक्षा देने से ही मना करने लगा। उन्होंने कहा कि क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है। कल किसी भी छात्र को केंद्र तक नहीं पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। एनटीए वास्तव में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ धैर्य की परीक्षा ले रही है।

ये भी पढ़े

Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत

अब शिक्षा व्यवस्था नहीं पूरी पीढ़ी के पैसे वसूली का माध्यमः गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो व्यवस्था किसी छात्र को उसके अपने शहर में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं करा सकती और उसे विदेश में केंद्र आवंटित कर सकती है, उसे परीक्षा आयोजित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कोटा में भी कहा था कि यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रह गई है, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली का माध्यम बन गई है। श्री गांधी ने कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वे एक संवेदनशील, जिम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा प्रणाली के अधिकारी हैं और हम उन्हें यह दिलाकर रहेंगे।

NEET की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल एग्जाम सेंटर के तौर पर मिला था।

उनके पिता, मोहम्मद तालिब ने बताया, “…कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड हुआ। सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल मिला था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। मेल भेजने के बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 ज़िले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर सेंटर ही दिया जाए क्योंकि वह सदमे में है। किसी दूसरे ज़िले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और एग्जाम भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो वह एग्जाम देगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है…”

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

टीम इंडिया का सुपर सैटरडे: श्रीलंका में फाइनल, इंग्लैंड में वर्ल्ड कप मैच, जानें टाइमिंग

ब्रिटेन में बड़ा रेल हादसा, मच गया कोहराम, एक की मौत 89 घायल

ब्रिटेन में बड़ा रेल हादसा, मच गया कोहराम, एक की मौत 89 घायल

Spread the love

2 thoughts on “राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

Comments are closed.

Father's Day Celebration
Education

एबी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बच्चों ने पिता संग किया योग और मनोरंजक गतिविधिओं में लिया हिस्सा विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक ही सीमित नहीं बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से होता है बच्चों में नैतिक, मानसिक और शारीरिक विकास – डायरेक्टर अंजली उमेश चन्द्र त्रिपाठी Father’s Day Celebration :  नौतनवां स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को […]

Spread the love
Read More
NTA Safety Advisory
Education

NEET री-एग्जाम से पहले NTA की चेतावनी, सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर करें भरोसा

NTA Safety Advisory : देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह जारी की है। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए एजेंसी लगातार छात्रों से संपर्क कर रही है। इसी क्रम में NTA ने उम्मीदवारों को एडमिट […]

Spread the love
Read More
NEET UG 2026
Education

NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 21 जून को फ्री बस यात्रा सुविधा

NEET UG 2026 : NEET UG 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। परीक्षा के दिन छात्रों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक अहम फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली […]

Spread the love
Read More