नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने अपना नाम राजीव बालियान बताया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उसने विवाह का प्रस्ताव रखा।

ये भी पढ़े

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे यह कहकर विश्वास में लिया कि दोनों को शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। इसके बाद वर्ष 2017 में रुड़की स्थित कलियर शरीफ में निकाह कराया गया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम अशफाक है और वह पहले से शादीशुदा है तथा उसके पांच बच्चे हैं।

लाखों रुपये हड़पने का भी आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मकान निर्माण के नाम पर उससे करीब 30 लाख रुपये लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आर्थिक नुकसान के कारण उसे अपना नोएडा स्थित फ्लैट तक बेचना पड़ा।

चुनावी पोस्टरों से खुली सच्चाई

महिला के अनुसार, आरोपी के प्रधान पद के चुनाव से जुड़े पोस्टरों में उसका वास्तविक नाम सामने आने पर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसने आरोपी से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अशफाक उर्फ राजीव बालियान समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल में कैदी

गुज़रे ज़माने के फुटपाथ और छाँव देते दरख़्त

पहाड़पुर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

2 thoughts on “नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Comments are closed.

Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Crime News Punjab

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट

Canada: कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने शादी और रिश्तों के जरिए इमिग्रेशन हासिल करने के लिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को ऐसे रिश्तों के कानूनी परिणामों के बारे में आगाह किया है, जिनका मकसद वास्तविक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More