Khandwa New :15 साल की भतीजी संग भागा 45 साल का फूफा, उम्र का सच पता चला तो खा लिया जहर

Khandwa New

 Khandwa New :  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 45 वर्षीय फूफा अपनी 15 साल की नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। समाज और कानून के शिकंजे का डर ऐसा सताया कि दोनों ने रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में किशोरी की मौत हो गई, जबकि आरोपी फूफा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र देख चौंके डॉक्टर

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर और पुलिस उस समय हैरान रह गए जब मृत किशोरी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी फूफा ने नाबालिग लड़की से कथित तौर पर शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में करीब 30 साल का अंतर है। आरोपी के अपने बच्चों की भी शादी हो चुकी है।

नाबालिग होने की सच्चाई सामने आते ही घबराया

पुलिस जांच में सामने आया कि 19 जून को आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया था। उसे भ्रम था कि लड़की बालिग है। लेकिन अगले दिन परिजनों ने बताया कि लड़की की उम्र सिर्फ 15 साल 8 महीने है और उसके खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। यह जानकारी मिलते ही आरोपी बुरी तरह घबरा गया।

सुनसान सड़क पर रोकी बाइक, फिर उठाया खौफनाक कदम

रविवार को पंधाना मार्ग पर दीवाल गांव के पास आरोपी ने बाइक रोकी और कथित तौर पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। राहगीरों की सूचना पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

मृतका के परिजनों ने आरोपी फूफा पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मौत के रहस्य से उठ सकता है पर्दा, वैज्ञानिकों ने विकसित की नई जैविक घड़ी

किंग खान बनने से पहले समोसे सप्लाई करते थे शाहरुख, पंकज कपूर ने खोले पुराने राज

लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप

Spread the love

One thought on “ Khandwa New :15 साल की भतीजी संग भागा 45 साल का फूफा, उम्र का सच पता चला तो खा लिया जहर”

Comments are closed.

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More