गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- राहुल गांधी फैलाते हैं फर्जी जानकारी

Rahul Gandhi-Giriraj Singh controversy

Rahul Gandhi-Giriraj Singh controversy : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। इस मामले पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कड़ा बयान देते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को “फर्जी” बताते हुए कहा कि वे अक्सर गलत और भ्रामक जानकारी साझा करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि रेलवे ने उस वीडियो को लेकर स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी घटना की कोई आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है, जिस तरह का दावा राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में किया था।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने फर्जी और भ्रामक प्रोपेगैंडा का स्तर और बढ़ा दिया है। उन्होंने यहां तक मांग कर दी कि यदि राहुल गांधी इस तरह की पोस्ट करते हैं तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई होनी चाहिए और इसे ब्लॉक किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने रेलवे से भी राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े

RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब रेलवे के पास किसी घटना की कोई आधिकारिक जानकारी ही नहीं है, तो इस तरह के दावे किस आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से भ्रामक और गलत प्रचार बताया। वहीं दूसरी ओर, राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए देश की रेल व्यवस्था और छात्रों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था कि यह वीडियो उन्हें झकझोर देने वाला है और यह उस भारत की तस्वीर दिखाता है जहां युवा भीड़, असुविधा और असुरक्षा के बीच सफर करने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनाव के समय बड़े पैमाने पर ट्रेनों की व्यवस्था की जाती है, लेकिन आम दिनों में छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार बड़े उद्योगपतियों पर तो भारी खर्च करती है, लेकिन छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी करती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष जनता की आवाज को लगातार उठाता रहेगा और हर छात्र को उसका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। इस पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल को एक बार फिर गर्म कर दिया है, जहां एक तरफ बीजेपी नेता इसे “फर्जी दावा” बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसे जनता की समस्याओं की आवाज बता रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

36 करोड़ लोगों को प्रभावित कर सकती है TMD: जबड़े के दर्द को न करें नजरअंदाज

RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

FSSAI नई गाइडलाइन: दुकानदारों के लिए पैकिंग नियम सख्त

 

2 thoughts on “गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- राहुल गांधी फैलाते हैं फर्जी जानकारी”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

नौतनवां में दो बार चेयरमैन रहे, पत्नी भी संभाल चुकी हैं कमान पूर्वांचल में BJP प्रत्याशियों के लिए संजीवनी बनेंगे गुड्डू खान और नायला खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Guddu Khan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन और अल्पसंख्यक समाज […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Lucknow:  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। CM योगी ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार […]

Read More