यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Lucknow:  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। CM योगी ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना की शुरुआत फिलहाल पांच जिलों गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और गौतमबुद्ध नगर में की जा चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के सभी 18 मंडलीय मुख्यालयों पर भी केंद्र स्थापित करने के लिए बजट निर्धारित कर दिया गया है। सरकार इन केंद्रों के लिए धन उपलब्ध कराएगी, जबकि स्थानीय प्रशासन भूमि की व्यवस्था करेगा। इन केंद्रों को उद्योगों और विभिन्न संस्थानों की साझेदारी से विकसित किया जाएगा।

नौकरी के इच्छुक लोगों का होगा रजिस्ट्रेशन

CM योगी ने कहा कि इन रोजगार जोन में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता, रुचि और क्षमता का आकलन कर उन्हें जरूरी कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें फैक्ट्रियों, औद्योगिक संस्थानों और अन्य कार्यस्थलों पर रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को संबंधित देश की भाषा और वहां की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार ने कौशल विकास कार्यक्रमों में उद्योगों की विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक को शामिल करने के लिए कई संगठनों के साथ समझौते किए हैं।

ये भी पढें

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

टाटा के सहयोग से बनेगा बड़ा केंद्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर में टाटा के सहयोग से एक बड़ा कौशल एवं रोजगार केंद्र स्थापित कर रहा है। वहीं, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी इस पहल में शामिल हुआ है। सरकार का लक्ष्य धीरे-धीरे इस योजना को प्रदेश के सभी 75 जिलों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहा कोई भी व्यक्ति इन केंद्रों से संपर्क कर सकता है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर भी साधा निशाना

CM योगी ने उत्तर प्रदेश की युवा आबादी को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए कौशल विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले माफिया गिरोहों का रोजगार के अवसरों पर नियंत्रण था, जिससे युवाओं को नुकसान उठाना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सीधे सरकारी नौकरियां दी हैं।

जातिवाद और जिन्नावाद पर भी बोले CM योगी

सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी प्रवृत्तियां समाज की एकता को कमजोर करती हैं। समाज के बंटने से देश की एकता और सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।

CM योगी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के सच्चे अनुयायी वही हैं, जो भारत की एकता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हैं। उन्होंने जिन्ना को आदर्श मानने और समाज को बांटने वाली विचारधारा पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने लोगों से जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

 

 

Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

नौतनवां में दो बार चेयरमैन रहे, पत्नी भी संभाल चुकी हैं कमान पूर्वांचल में BJP प्रत्याशियों के लिए संजीवनी बनेंगे गुड्डू खान और नायला खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Guddu Khan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन और अल्पसंख्यक समाज […]

Read More
Development Uttar Pradesh

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारी इधर से उधर कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले, आलोक कुमार प्रमुख सचिव वित्त नया लुक ब्यूरो Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव किए हैं। शासन स्तर […]

Read More