RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

RE-NEET 2026

RE-NEET 2026 : भारत में शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। हाल ही में RE-NEET परीक्षा को लेकर सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए मैसेजिंग ऐप Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह फैसला पेपर लीक और साइबर फ्रॉड जैसी गंभीर समस्याओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

RE-NEET परीक्षा क्यों हो रही है दोबारा?

तीन  मई को आयोजित NEET परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द करना पड़ा था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसे RE-NEET कहा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से हो, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।

Telegram पर बैन क्यों लगाया गया?

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक लागू रहेगा। इसके पीछे मुख्य कारण हैं  । पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र का फैलाव , साइबर ठगी और फ्रॉड नेटवर्क , परीक्षा से पहले उत्तर देने के झूठे वादे , अवैध चैनलों का तेजी से बढ़ना

Telegram कैसे बन गया समस्या का हिस्सा?

Telegram एक इंटरनेशनल मैसेजिंग ऐप है, जो अपने कई फीचर्स के कारण लोकप्रिय है, लेकिन यही फीचर्स गलत हाथों में समस्या बन जाते हैं।

बड़े ग्रुप्स की सुविधा : Telegram में एक ग्रुप में 2 लाख तक सदस्य जोड़े जा सकते हैं। इससे फर्जी कंटेंट बहुत तेजी से वायरल किया जा सकता है।

 Secret Chat फीचर :  इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है, जिससे मैसेज सिर्फ भेजने और प्राप्त करने वाले ही देख सकते हैं। यह फीचर जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बनता है।

Open Bot API :  Telegram का Bot API आसानी से किसी को भी बॉट बनाने की सुविधा देता है। इसका गलत इस्तेमाल करके  फिशिंग लिंक भेजे जाते हैं , नकली कस्टमर सपोर्ट बनाए जाते हैं ,OTP और लॉगिन डिटेल्स चुराई जाती हैं , परीक्षा फ्रॉड को बढ़ावा मिलता है

21 जून को होने जा रही RE-NEET परीक्षा

भारत में इस रविवार, यानी 21 जून 2026, को NEET परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई NEET परीक्षा को पेपर लीक के गंभीर आरोपों के कारण रद्द कर दिया गया था। अब छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा पुनः आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसी के तहत Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

यह आदेश सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत जारी किया गया है। इसके अनुसार, भारत में Telegram प्लेटफॉर्म की पहुंच को एक सीमित और निर्धारित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2025 तक लागू रहेगा, जिसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

पेपर लीक रैकेट का खुलासा 

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस STF ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह Telegram पर चैनल बनाकर छात्रों को परीक्षा से पहले पेपर और उत्तर देने का झांसा देता था। यह गिरोह पैसे लेकर छात्रों को फंसाता था और फर्जी पेपर उपलब्ध कराने का दावा करता था।

ये भी पढ़े

36 करोड़ लोगों को प्रभावित कर सकती है TMD: जबड़े के दर्द को न करें नजरअंदाज

ट्राई-सीरीज के बीच टीम इंडिया ए में बड़ा फेरबदल, अशोक शर्मा की एंट्री

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में मची भगदड़

राम जन्मभूमि में घोटाला, कितना सच? बरसों बाद पूरी हुई मुराद तो क्यों लगा इतना बड़ा कलंक

Spread the love

One thought on “RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह”

Comments are closed.

Jio Airtel
homeslider Science & Tech

मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, टली रिचार्ज प्लान महंगे होने की आशंका

Jio-Airtel देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने […]

Spread the love
Read More
WhatsApp
homeslider Science & Tech

WhatsApp का नया कमाल, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा टेक्स्ट मैसेज

WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक और खास प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी ‘व्यू वन्स’ (View Once) मोड में भेज सकेंगे। यानी रिसीवर मैसेज को केवल एक बार पढ़ पाएगा और उसके […]

Spread the love
Read More