‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में ज्योति के घर गूंजी किलकारी… जानें बेटी हुई या बेटा

'Naagin 3'

‘Naagin 3’ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ में ‘बेला’ के किरदार से लोकप्रिय हुईं सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने 13 जून 2026 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सुरभि और उनके पति सुमित सूरी ने अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया है।

सोशल मीडिया पर किया बेटी के जन्म का ऐलान

सुरभि ज्योति ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। अभिनेत्री ने एक खूबसूरत कार्ड पोस्ट किया, जिस पर लिखा था, “It’s A Girl! 13 June, 2026″। पोस्ट के साथ सुरभि ने लिखा, “॥ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।” इस घोषणा के बाद फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़े

अकेलापन बन सकता है जानलेवा, जानिए शरीर और दिमाग पर इसके गंभीर असर

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

सुरभि की पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। अभिनेता शालिन मल्होत्रा ने लिखा, “बधाई हो ज्योति जी।” वहीं किश्वर मर्चेंट ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कई दोस्तों और प्रशंसकों ने भी नवजात बच्ची और परिवार के लिए प्यार और आशीर्वाद भेजा।

फरवरी में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

सुरभि ज्योति ने फरवरी 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने पति सुमित सूरी के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों बच्चों के छोटे जूतों के पास खड़े नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, “हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है, इस जून में हमारा नन्हा मेहमान आ रहा है।

ये भी पढ़े

अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

2024 में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने 27 अक्टूबर 2024 को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास स्थित एक रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया था।

फैंस में खुशी की लहर

सुरभि ज्योति के मां बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को नए जीवन अध्याय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बेटी के जन्म से सुरभि और सुमित के परिवार में खुशी का माहौल है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

परीक्षा के दिन रेलवे स्टेशन पर बवाल…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा

विवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, व्यवसाय में होगा जबरदस्त लाभ

Spread the love

2 thoughts on “‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में ज्योति के घर गूंजी किलकारी… जानें बेटी हुई या बेटा

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

Patna: बिहार में बाढ़ से बने गंभीर हालात के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने तीन महीने के सांसद वेतन की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6.35 लाख रुपये की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए […]

Spread the love
Read More