नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

RJD

RJD राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य अनवर अहमद का रविवार को पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से थे अस्वस्थ

जानकारी के अनुसार, अनवर अहमद पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पटना के सब्जीबाग इलाके के निवासी थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरा माने जाते थे।

ये भी पढ़े

‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में ज्योति के घर गूंजी किलकारी… जानें बेटी हुई या बेटा

जनता दल से शुरू किया था राजनीतिक सफर

अनवर अहमद ने 1990 के दशक में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और जनता दल से जुड़े। बाद में उनकी पहचान आरजेडी प्रमुख Lalu Prasad Yadav के करीबी सहयोगियों में होने लगी। उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन में योगदान को देखते हुए उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया था।

बिहार अवामी को-ऑपरेटिव बैंक के रहे चेयरमैन

राजनीतिक जीवन के अलावा अनवर अहमद ने सहकारिता क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह लंबे समय तक बिहार अवामी को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रहे और इस दौरान बैंक के विकास में योगदान दिया।

कैसे पड़ा ‘कबाब मंत्री’ नाम?

अनवर अहमद को राजनीति के गलियारों में ‘कबाब मंत्री’ के नाम से भी जाना जाता था। यह उपनाम उन्हें 1990 के दशक में मिला था, जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे। बताया जाता है कि अनवर अहमद लालू यादव के लिए विशेष रूप से स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजन और कबाब का इंतजाम करते थे। इसी वजह से राजनीतिक हलकों में लोग उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘कबाब मंत्री’ कहकर पुकारने लगे थे।

ये भी पढ़े

राष्ट्रीय क्रिकेटर को पुलिस ने रोका, बदसलूकी के आरोपों से मचा बवाल

परिवार और समर्थकों में शोक

अनवर अहमद के बेटे असफर अहमद पटना के सब्जीबाग क्षेत्र से वार्ड पार्षद हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनीतिक जगत ने दी श्रद्धांजलि

अनवर अहमद को बिहार की राजनीति में एक मिलनसार और प्रभावशाली नेता के रूप में याद किया जाता है। उनके निधन से आरजेडी और बिहार की राजनीति को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नागोद राजपरिवार का विवाद हुआ हिंसक

विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती BJP : अखिलेश

विवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, व्यवसाय में होगा जबरदस्त लाभ

REET Mains 2026 Level 1 Result आउट, उम्मीदवार मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

Spread the love

One thought on “नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन”

Comments are closed.

Anti Paper Leak Bill 2026
homeslider Politics

एंटी पेपर लीक बिल 2026 लोकसभा से पारित, राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Anti Paper Leak Bill 2026 : लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 (Anti Paper Leak Bill) को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल के ‘अंधभक्त’ वाले बयान से मचा हंगामा

Rahul Gandhi Parliament Speech : लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के एक बयान को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान ‘स्टूडेंट’, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। बाद में […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Jharkhand

जेल की सलाखों के पीछे मौत का रहस्य, कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

JharkhandNews  : झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक यौन शोषण मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार […]

Spread the love
Read More