पत्नी के गले में जंजीर डालकर पीटता रहा हैवान पति, खबर पढ़कर कांप उठेगी रूह

Havaniyat 

Havaniyat  छोटी सी बात पर पत्नी पर इतनी हैवानियत, हे भगवान कलेजा मजबूत कर पढ़े खबर

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मामूली बात पर अपनी पत्नी के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि समय पर खाना नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, उसके गले में लोहे की जंजीर डालकर खंभे से बांध दिया और गर्म सरिये से कई जगह दाग दिया। करीब 24 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद पीड़िता किसी तरह ताला तोड़कर 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

खाना देने में हुई देरी, पति ने शुरू कर दी पिटाई

घटना राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के छीपीपुरा गांव की है। पीड़िता मांगी बाई तंवर के अनुसार, 10 जून को उसका पति सरदार सिंह तंवर दोपहर में घर पहुंचा और खाना मांगा। खाना परोसने में कुछ देर हो गई, जिससे वह गुस्से में आगबबूला हो गया। महिला का आरोप है कि पति पहले गाली-गलौज करने लगा और फिर बाहर जाकर पेड़ की डाली से डंडा तोड़ लाया। इसके बाद उसने डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई की। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।

ये भी पढ़े

‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में ज्योति के घर गूंजी किलकारी… जानें बेटी हुई या बेटा

गले में जंजीर डालकर खंभे से बांधा

महिला ने बताया कि मारपीट के बाद पति ने उसके गले में लोहे की जंजीर डाल दी और आंगन में लगे खंभे से बांधकर उसमें ताला लगा दिया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अब वह देखेगा कि पत्नी थाने जाकर शिकायत कैसे करती है।

गर्म सरिये से दागा, मुंह दबाकर रोका

आरोप है कि इसके बाद भी पति की क्रूरता नहीं रुकी। उसने गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म किया और पत्नी की कमर, पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया। जब महिला दर्द से चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके।

ताला तोड़कर भागी, 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थाने

करीब 24 घंटे तक बंधक बने रहने के बाद महिला को मौका मिला और उसने किसी तरह ताला तोड़ लिया। इसके बाद वह गले में जंजीर लटकाए जंगल के रास्ते लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलकर रात करीब 10 बजे खिलचीपुर थाने पहुंची। थाने में अपनी कहानी सुनाते हुए महिला फूट-फूटकर रोने लगी। उसके गले में जंजीर और ताला देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़े

अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

10 साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता मूल रूप से राजस्थान के मनोहर थाना क्षेत्र के बिरजीपुरा गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी राजगढ़ जिले के छीपीपुरा निवासी सरदार सिंह तंवर से हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था, लेकिन तीन महीने की उम्र में ही उसकी बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद दंपति की कोई संतान नहीं हुई।

आरोपी पति गिरफ्तार

खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी पति सरदार सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा

यह घटना घरेलू हिंसा के एक भयावह रूप को सामने लाती है। मामूली विवाद पर पत्नी को बंधक बनाकर यातनाएं देने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

राष्ट्रीय क्रिकेटर को पुलिस ने रोका, बदसलूकी के आरोपों से मचा बवाल

परीक्षा के दिन रेलवे स्टेशन पर बवाल…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा

AI इंडस्ट्री में हलचल: US आदेश के बाद Anthropic के मॉडल्स पर बैन

 

Spread the love

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद हमलावर ए अहमद सौदागर Lucknow: BBD थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने BBD कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई […]

Spread the love
Read More