
लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर प्रधान पुजारी ओम प्रकाश पांडेय ने प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय का स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण, घाट पर सीढ़ियों के निर्माण, भव्य प्रवेश द्वार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण एवं संवर्धन को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि मां लेहड़ा वाली धाम का कायाकल्प हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि “आस्था का सम्मान, विरासत का संरक्षण और विकास का संकल्प” मोदी सरकार के 12 वर्षों की सबसे बड़ी पहचान है। सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ आम जनमानस की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष गण परदेसी रविदास, अरुण शुक्ल, समीर त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
BSF-BGB वार्ता सम्पन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति
नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी
असम में 18 साल से ऊपर नए आधार कार्ड पर रोक, हिमंता सरकार का बड़ा फैसला
युवती से बातचीत बनी जानलेवा: मामा ने कार से किया खतरनाक हमला, CCTV में खुला राज


One thought on “प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना”
Comments are closed.