शंकराचार्य प्रकरण में U-TURN: आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी मुकरे

U TURN

U-TURN वीडियो बनाकर दिया बयान, कहा- दबाव में दर्ज कराई गई थी FIR

नया लुक संवाददाता

लखनऊ/मथुरा। सनातन धर्म के सबसे बड़े पदाधिकारी पर यौन शोषण जैसा घिनौना आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने यू-टर्न लिया है और अपने सभी आरोपों से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले पूरे मामले को उन्होंने साजिश करार दिया है। मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह कर इस विवाद में शामिल किया गया और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के कुछ शिष्यों के दबाव में उनके द्वारा फर्जी FIR दर्ज कराई गई। उनके इस बयान के बाद अब पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

ये भी पढ़े

परीक्षा पर चर्चा करने वाले PM पेपर लीक पर क्यों हैं मौन

शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विश्वसनीयता, कथित साजिश और संबंधित पक्षों की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि शंकराचार्य पूरे देश में गो यात्रा पर निकले हुए हैं और उनकी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की खुले मंच से बुराई की है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि इस कथित साजिश में कई अधिकारी भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि उनके पास पूरे घटनाक्रम से जुड़े सबूत और व्हाट्सएप चैट मौजूद हैं, जिन्हें वह जल्द सार्वजनिक करेंगे। उनके अनुसार, उन्हें सुनियोजित तरीके से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ खड़ा किया गया था। वीडियो में आशुतोष ने अपने गुरु भाई रामचंद्र दास पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने रामचंद्र दास को “कुकर्मी, ढोंगी और फ्रॉडी” बताते हुए कहा कि वही इस पूरे विवाद का मुख्य सूत्रधार है। आशुतोष का आरोप है कि रामचंद्र दास ने फर्जी वसीयत के जरिए श्री देव बाबा जी आश्रम की संपत्ति पर कब्जा किया है।

ये भी पढ़े

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

आशुतोष ब्रह्मचारी खुलेआम बोले कि रामचंद्र दास कुकर्मी-ढोंगी है। उन्होंने रामचंद्र दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रामचंद्र दास उनका गुरु भाई है, लेकिन वह कुकर्मी, ढोंगी और फ्रॉडी है। यह उनका दुर्भाग्य है कि वह उसके संपर्क में आए। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में मथुरा पुलिस को शिकायत भेजी गई है और यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह अदालत की शरण लेंगे।

आशुतोष ने कहा कि जिस तरह उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह अब रामचंद्र दास के खिलाफ भी न्यायालय में लड़ाई लड़ेंगे। आशुतोष ने यह भी कहा कि वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ किसी भी साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रामभद्राचार्य को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसकी जिम्मेदारी रामचंद्र दास की होगी। हालांकि, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आशुतोष के दावों से इनकार किया है। SSP ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और न ही उनकी आशुतोष ब्रह्मचारी से कोई मुलाकात हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

NDA बैठक में दिखा अनोखा नजारा, PM मोदी ने नेताओं को खिलाई कोलकाता की झालमुरी

नेहरू और मोदी की तुलना संभव नहीं: शरद पवार का बड़ा बयान, राजनीतिक बहस फिर तेज

फेरे लेते ही दुल्हन हुई फरार! राजस्थान से आए दूल्हे के साथ लगा लाखों का चूना

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: जानें भारत-पाकिस्तान मैच का समय और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

 

One thought on “शंकराचार्य प्रकरण में U-TURN: आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी मुकरे”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Today’s Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। आज महाराजगंज में जनपद के सेनानियों की बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर सहकारी बैंक गोरखपुर […]

Read More