
- यदि एनर्जी को तुरंत करना है बूस्ट तो आपके लिए यह फूड तुरंत होगा लाभकारी
- ओट्स को शहद में भिगोकर खाने के क्या है फायदे, जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें
नया लुक संवाददाता
Oats with honey benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्दी और आसान डाइट की तलाश में रहते हैं। कई बार लोग डाइट चुनने में गलती भी कर बैठते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केवल आसान से कुछ ड्राईफ्रूट आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देंगे। उसी में से एक है ओट्स। ओट्स और शहद का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन सुपरफूड के रूप में सामने आता है। ओट्स जहां फाइबर से भरपूर होते हैं, वहीं शहद प्राकृतिक मिठास के साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है, तो यह शरीर को कई तरह के फायदे देता है।
वजन कम करने में मददगार
ओट्स को शहद में भिगोकर खाने का सबसे बड़ा फायदा वजन नियंत्रण में मिलता है। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। वहीं शहद मीठे की क्रेविंग को प्राकृतिक रूप से पूरा करता है। यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
शरीर को देता है भरपूर ऊर्जा
सुबह खाली पेट ओट्स और शहद का सेवन करने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। ओट्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करता है, जबकि शहद तुरंत एनर्जी बूस्ट देता है। यह संयोजन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर एक्टिव रहते हैं या वर्कआउट करते हैं। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। शहद भी पेट के लिए लाभकारी होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को संतुलित रखता है। नियमित सेवन से पेट हल्का और स्वस्थ महसूस होता है।
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
ओट्स और शहद सिर्फ खाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। शहद त्वचा को नमी देता है और ओट्स डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।
कैसे करें सेवन?
रात में एक बाउल में आधा कप ओट्स लें। इसमें दूध या दही मिलाकर भिगो दें। अब इसमें एक चम्मच शहद और चिया सीड्स डालें और रातभर फ्रिज में रख दें। सुबह उठकर इसमें ड्राई फ्रूट्स या ताजे फल मिलाकर सेवन करें। यह एक परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाता है।
क्या कहते हैं जानकार
राजधानी लखनऊ के मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय दत्त शर्मा कहते हैं कि ओट्स आमतौर पर डॉक्टर रात को खाने के लिए कहते हैं। यह ऐसा भोजन है जो आपके पाचनतंत्र को मजबूत करता है। शहद में भिगोकर खाने से इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है। फाइबर खाने में जैसे ही विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मिल जाता है, वह खाना और ज्यादा अच्छा हो जाता है। आयुर्वेद और एलोपैथ दोनों ही डॉक्टर कमजोर मरीज को शहद के साथ ओट्स खाने की सलाह देते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव या मौका?
UP की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से…सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम


One thought on “सेहत के लिए सुपर कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो खाइए ये सुपर फूड और लीजिए भरपूर लाभ…”
Comments are closed.