सरकार को भारी न पड़ जाए घरेलू गैस के दाम बढ़ाना!

Domestic Gas

Domestic Gas रसोई गैस के दामों में एकाएक हुई बढ़ोत्तरी से आधी आबादी में आक्रोश

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ सकता हिसाब

इराक और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की आड़ में आए दिन दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की जा रही है। पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। इस महंगाई का दंश पब्लिक अभी झेल भी नहीं पाई थी कि रविवार को घरेलू गैस के दाम में एकाएक 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने आधी आबादी को करारा झटका दिया है। घरेलू गैस के दाम में हुई बढ़ोत्तरी का असर प्रदेश के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा। रसोई का बजट बिगड़ने से आधी आबादी काफी आक्रोशित नजर आ रही है। आधी आबादी का यह आक्रोश सरकार को करारा झटका दे सकता है।

रविवार को एकाएक सूचना आई कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जून के प्रथम रविवार को महंगाई की इस मार में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के सिलेंडर में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की है। एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी दरों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। अभी तक राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपए थी। अब लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले एक एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की 979.50 हो गई है। पश्चिम एशिया में उत्पन्न हुए संकट का हवाला देकर आए दिन दैनिक उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने से खासतौर पर आधी आबादी (महिलाओं) में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े

शिक्षा के मंदिर में ‘कोचिंग वॉर’ और दांव पर लगता मासूम छात्रों का भविष्य

दाम बढ़ने से आक्रोशित समाजसेवी किरण पांडे का कहना है हर बार पश्चिम एशिया में संकट उत्पन्न होने के नाम पर आवश्यक और दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दामों में ही बढ़ोतरी की जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी का असर खानपान समेत अन्य वस्तुओं पर पड़ रहा है। घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर रसोई की बजट को और बिगाड़ दिया गया है। जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सिद्धीरात्रि कहती है कि सरकार आए दिन दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर रही है। बढ़ती महंगाई का असर आम जनमानस की जेब पर सीधे पड़ रहा है। इसके बाद भी आम जनता हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि इन बढ़े हुए दामों का असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। ग्रहणी सरिता कहती है कि पेट्रोलियम पदार्थों के साथ घरेलू गैस का दाम बढ़ाना सरकार को भारी पड़ सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धन का लाभ

इम्तियाज अली किडनैप स्टोरी : कॉलेज टाइम में हुआ था बड़ा खुलासा

सावधान! देश में समोसा-वड़ा पाव को लेकर बदला नियम, यह गलती की तो हो सकती है कार्रवाई

Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More