UP की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से…सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

UP Police Exam

UP Police Exam उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की सबसे बड़ी परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 32,679 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 8 जून से 10 जून तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेशभर में व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है।

75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 1,183 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी और लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े

सरकार को भारी न पड़ जाए घरेलू गैस के दाम बढ़ाना!

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

परीक्षा तिथि: 8, 9 और 10 जून

कुल पद: 32,679

कुल अभ्यर्थी: लगभग 29 लाख

परीक्षा केंद्र: 1,183

जिले: 75

पहली पाली….

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 बजे से 09:30 बजे तक

दूसरी पाली….

समय: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक

AI तकनीक से होगी निगरानी

इस बार परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव निगरानी रखी जाएगी। यदि किसी केंद्र पर कोई संदिग्ध गतिविधि, नकल या अनियमितता दिखाई देती है तो AI सॉफ्टवेयर तुरंत भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा, जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा यूपी STF और साइबर सेल भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

अभ्यर्थियों को योगी सरकार की बड़ी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था सभी परीक्षार्थियों पर लागू होगी, जिससे दूर-दराज के जिलों से आने वाले लाखों युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? खुशदिल शाह के बयान से मचा बवाल

निष्पक्ष परीक्षा पर प्रशासन का फोकस

पिछले वर्षों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त बनाया गया है। प्रशासन का दावा है कि आधुनिक तकनीक, AI मॉनिटरिंग, CCTV निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के जरिए परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धन का लाभ

NEET UG री-एग्जाम 2026: NTA ने जारी की सिटी स्लिप, ऐसे करें आसानी से डाउनलोड

टीम इंडिया में जगह मिलते ही इंग्लैंड के मीडिया में छाए वैभव सूर्यवंशी

Spread the love

2 thoughts on “UP की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से…सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को रिश्तों में लग सकता है झटका!

Today Horoscope : नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में मुनाफा, प्यार में क्या होगा खास? मेष: आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उत्साह से भरे हैं। आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आपका मन अधिक ग्रहणशील और सामान्य से अधिक सचेत रहेगा। आप ओजस्वी रहेंगे। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको […]

Spread the love
Read More
Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

सरयू तट के 56 घाटों पर शुरू हुई मार्किंग, शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा भूमि पूजन दीप सज्जा के लिए 33 लाख दीपों की व्यवस्था, तीन से चार दिन में पूरी होगी मार्किंग अवध विश्वविद्यालय जुटाएगा 35 हजार वालंटियर, घाटवार सौंपी जाएगी जिम्मेदारी Ayodhya:  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए […]

Spread the love
Read More