नेपाल में 775 चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब्त, करोड़ों के टैक्स घोटाले की आशंका

Nepal

Nepal चीन से आईं 775 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जांच के घेरे में, नेपाल में हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF) ने चीन-नेपाल सीमा से जुड़े मुस्तांग के कोरला नाका (Korala Border Checkpoint) के जरिए नेपाल में घुसाई गईं 775 इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) को भारी टैक्स चोरी की आशंका में जब्त किया है। जून 2026 के पहले सप्ताह में हुई इस कार्रवाई को नेपाल के हालिया इतिहास में गाड़ियों की अवैध एंट्री और टैक्स घोटाले पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानिए ताजा रेट और बुकिंग के नियम

शुरुआत में 750 गाड़ियां पकड़ी गई थीं, लेकिन रातों-रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद कुल संख्या 775 गाड़ियां तक पहुंच गई। सशस्त्र पुलिस बल ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर मुस्तांग के जोमसोम Jomsom), पर्वत के कुश्मा (Kushma), कास्की के हेमजा (Hemja) और नुवाकोट के पासांग ल्हामु हाईवे से इन गाड़ियों को अपने नियंत्रण में  लिया है। इनमें से अधिकांश गाड़ियां चीन की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी BYD की इलेक्ट्रिक कारें हैं। पकड़े जाने के वक्त इन सभी गाड़ियों पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

यह पूरा मामला नेपाल के राष्ट्रीय बजट (National Budget) और ईवी टैक्स दरों में बदलाव से जुड़ा हुआ है। नेपाल सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स बढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि टैक्स दरों में इस बढ़ोतरी की जानकारी बजट घोषणा से पहले ही कुछ बड़े आयातकों (Importers) और कस्टम एजेंटों को लीक कर दी गई थी। टैक्स बढ़ने के डर से आयातकों ने चीनी अधिकारियों और भ्रष्ट कस्टम अधिकारियों से कथित साठगांठ की। उन्होंने पुरानी (कम) टैक्स दरों का फायदा उठाने के लिए बजट पेश होने से ठीक पहले कागजों पर इन सैकड़ों गाड़ियों की क्लीयरेंस करवाकर उन्हें सीमा पार करा दिया।

ये भी पढ़े

होर्मुज में बढ़ी जंग की आशंका, अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव

शुरुआती जांच के अनुसार, जब्त की गई अधिकांश गाड़ियां नेपाल में BYD की आधिकारिक वितरक कंपनी ‘साइमैक्स इंक’ द्वारा आयात की गई मानी जा रही हैं, हालांकि कंपनी ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और जांच में सहयोग की बात कही है। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता डीआईजी विष्णु प्रसाद भट्ट (DIG Bishnu Prasad Bhatta) के अनुसार, सभी 775 गाड़ियों को कानूनी दस्तावेजों की कड़ाई से जांच करने के लिए भंसार विभाग (Department of Customs) को सौंपा जा रहा है।

ये भी पढ़े

ताजमहल परिसर में बंदरों की मस्ती का वीडियो वायरल, पर्यटक भी हुए हैरान

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने रसुवा के केरुंग-नेपाल सीमा सीमा शुल्क कार्यालय के प्रमुख तुलसी भट्टाराई सहित कई बड़े अधिकारियों को पूछताछ और स्पष्टीकरण के लिए सीधे मंत्रालय तलब किया है। यदि जांच में सीमा शुल्क और टैक्स नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो इन गाड़ियों को पूरी तरह जब्त कर इनकी नीलामी (Auction) की जा सकती है और संलिप्त कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का हुंकार

WhatsApp का नया कमाल, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा टेक्स्ट मैसेज

गार्डों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें

मॉनसून की रफ्तार तेज! यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

One thought on “नेपाल में 775 चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब्त, करोड़ों के टैक्स घोटाले की आशंका”

Comments are closed.

India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Pakistan Gen Z Movement
International

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की चर्चा, Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Pakistan Gen Z Movement : भारत में जंतर-मंतर से शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अनोखा विरोध प्रदर्शन अब पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के युवाओं, खासकर Gen Z, ने इस आंदोलन से प्रेरणा लेते हुए अपने देश में भी भ्रष्टाचार और व्यवस्था की खामियों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी […]

Spread the love
Read More