जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का हुंकार

Cockroach People's Party

Cockroach People’s Party राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक और विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना है। प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शाम 5 बजे तक धरना देने की अनुमति दी है।

ये भी पढ़े

LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानिए ताजा रेट और बुकिंग के नियम

एयरपोर्ट पर ही मिली प्रदर्शन की अनुमति

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पहले अपने समर्थकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एकत्र होने की अपील की थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया के जरिए सभी से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया। दीपके ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। इसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने लगे।

पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र को 12 जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।

ये भी पढ़े

होर्मुज में बढ़ी जंग की आशंका, अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव

ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था पर नजर

दिल्ली पुलिस ने सभी संबंधित जिलों और इकाइयों को अलर्ट जारी करते हुए संभावित भीड़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदर्शनकारियों के साथ संयमित व्यवहार किया जाए और किसी भी तरह के टकराव से बचा जाए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

WhatsApp का नया कमाल, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा टेक्स्ट मैसेज

गार्डों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

नॉनवेज के बाद ये चार चीजें बढ़ा सकती हैं पेट की परेशानी

Spread the love

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More