भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

Tamil Nadu

Tamil Nadu अन्नामलाई के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा

तमिलनाडु में BJP  के भीतर दरार साफ दिखाई देने लगी है। पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी तमिलनाडु के राज्य उपाध्यक्ष करू नागराजन ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। दोनों नेताओं के इस्तीफों से राज्य में बीजेपी की आंतरिक राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

डिजिटल बगावत की दस्तक, क्या सियासत की कसौटी पर टिकेगी?

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद पार्टी के दो और वरिष्ठ नेताओं ने भी पद छोड़ दिया। अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद राज्य उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपने पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने अपने फैसले की पुष्टि करते हुए पार्टी से अलग होने की घोषणा की। इसके साथ ही पूर्व तमिलनाडु उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है, जबकि सुमति वेंकटेश ने अभी अपने अगले कदम का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

इससे पहले के. अन्नामलाई ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक नया समावेशी राजनीतिक मंच तैयार करना है, जो अधिक लोगों को साथ लेकर चलेगा। अन्नामलाई ने यह भी घोषणा की कि वह नई पार्टी बनाकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को गरिमापूर्ण तरीके से छोड़ा है और एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, पार्टी ने दावा किया है कि इन इस्तीफों से संगठन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। अन्नामलाई के समर्थकों ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए पटाखे जलाए और मिठाइयां बांटी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम तमिलनाडु की राजनीति मं  भाजपा के लिए एक बड़ा चुनौतीपूर्ण दौर साबित हो सकता है।

Spread the love

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More