दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

Lucknow
  • UPSTDC का ‘देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज लॉन्च
  • काशी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन संग सारनाथ भ्रमण का मौका
  • गंगा आरती के साथ मिलेगा ‘देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस’, काशी दर्शन होगा मुख्य आकर्षण
  • देव दीपावली को वैश्विक पहचान, पर्यटकों को मिलेगा दिव्य काशी का अनुभव

Lucknow: योगी सरकार ने देव दीपावली के आयोजन को नई पहचान दी है। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली-2026 की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग ने खास टूर पैकेज तैयार किया है। देव दीपावली पर काशी की आध्यात्मिक आभा, दीपों से सजे गंगा घाटों और समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का अविस्मरणीय अनुभव कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने चार दिन-तीन रात का विशेष ‘देव दीपावली- दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज तैयार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस अनूठी पहल के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक काशी की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और देव दीपावली की भव्यता को एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे।

UP News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- इटावा में लगवाई जाएगी 20 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की मूर्ति - Tourism Minister Jaiveer Sngh said 20 feet high statue of Maharana Pratap

जयवीर सिंह

देव दीपावली के दौरान काशी के घाटों पर होने वाला ‘दीपोत्सव’ अद्वितीय आकर्षण होता है। गंगा तट पर असंख्य दीपों की आभा, गंगा आरती, मंदिरों की भव्य सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती हैं। इस दिव्य अनुभव को पर्यटन पैकेज के रूप में पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से UPSTDC ने ‘बजट’, ‘डीलक्स’ और ‘प्रीमियम’, तीन श्रेणियों में विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं।

ये भी पढें

BJP को संजय निषाद का अल्टीमेटम, ‘आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे’

गंगा आरती से शुरू होगी आध्यात्मिक यात्रा

पैकेज के तहत पर्यटकों को देव दीपावली गंगा बोट राइड, काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, गंगा आरती, सारनाथ भ्रमण, हेरिटेज वॉक तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभव का अवसर मिलेगा। यात्रा के पहले दिन पर्यटकों के वाराणसी आगमन पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत से शुरुआत होगी। तत्पश्चात, होटल चेक-इन और काशी विश्वनाथ धाम में संध्या दर्शन के साथ गंगा आरती का अनुभव पर्यटकों को मिलेगा।

Ganga Aarti: विश्व प्रसिद्ध है इन पांच जगहों की गंगा आरती, जानिए कहां सबसे पहले हुई थी शुरू

 

मंदिरों से सारनाथ तक काशी दर्शन

यात्रा के दूसरे दिन सुबह गंगा बोट राइड के साथ काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर आदि प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। इसके बाद सारनाथ का भ्रमण और शाम को काशी की आध्यात्मिक आभा का अनुभव कराया जाएगा।

ये भी पढें

पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

देव दीपावली का भव्य उत्सव

तीसरे दिन पर्यटकों के लिए यात्रा का सबसे खास पड़ाव देव दीपावली उत्सव होगा। काशी के जगमगाते घाटों पर दीपों की अनुपम छटा, भव्य सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पर्यटकों को देव दीपावली की दिव्यता का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विशेष ‘देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस’ पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाएगा। गंगा की लहरों के बीच नौका विहार करते हुए दीपों की आभा से जगमगाते घाटों का मनोहारी दृश्य काशी की आध्यात्मिकता को अविस्मरणीय बनाएगा।

Dev Deepawali 2023: वाराणसी में देव दीपावली का हुआ भव्य कार्यक्रम, देखें ये खास तस्वीरें - Tourism AajTak

 

तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध

UPSTDC ने पर्यटकों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए पैकेज को ‘बजट’ (स्टैंडर्ड होटल), ‘डीलक्स’ (3 स्टार होटल) और ‘प्रीमियम’ (4/5 स्टार होटल) तीन श्रेणियों में रखा है। बजट पैकेज का शुल्क 15,999 रुपये प्रति व्यक्ति, डीलक्स पैकेज 21,999 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रीमियम पैकेज 31,999 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। ये दरें ट्विन शेयरिंग के आधार पर हैं और जीएसटी अतिरिक्त होगा। पैकेज में तीन रातों का आवास, दैनिक नाश्ता, एसी ट्रांसपोर्टेशन, देव दीपावली स्पेशल बोट राइड, मॉर्निंग गंगा बोट राइड, गंगा आरती, मंदिर दर्शन, सारनाथ भ्रमण एवं टूर एस्कॉर्ट/प्रतिनिधि की सुविधा शामिल है।

ये भी पढें

ऊर्जा साझेदारी का विस्तारः अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’

 

ऐसे कराएं बुकिंग

UPSTDC का यह विशेष पैकेज पर्यटकों को काशी दर्शन के साथ देव दीपावली की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराएगा। इच्छुक पर्यटक UPSTDC की वेबसाइट upstdc.co.in अथवा 8303019844 पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

देव दीपावली से पर्यटन को वैश्विक पहचान: जयवीर सिंह

पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘देव दीपावली’ काशी की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का दिव्य उत्सव है। इसकी वैश्विक भव्यता दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती है। हमारा प्रयास है कि पर्यटक काशी में दीपों से जगमगाते घाटों के दर्शन के साथ अलौकिक उत्सव की आध्यात्मिक अनुभूति को भी आत्मसात करें। देव दीपावली के अवसर पर UPSTDC द्वारा तैयार विशेष पैकेज आगंतुकों को समग्र अनुभव प्रदान करेंगे। यह पहल काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाएगी।

काशी की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक प्रसार- अमृत अभिजात

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि देव दीपावली-2026 के लिए तैयार विशेष पर्यटन पैकेज का उद्देश्य देश-विदेश के आगंतुकों को काशी की आध्यात्मिक आभा, सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ते हुए उत्कृष्ट यात्रा सुविधाएं प्रदान करना है। यह पहल धार्मिक पर्यटन को नई गति देने, स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की गौरवशाली धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ऊर्जा साझेदारी का विस्तारः अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’

पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

ड्रग्स को लेकर अमित शाह ने बोला AAP पर बड़ा हमला

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’”

Comments are closed.

homeslider Religion

शरद पूर्णिमा 2026: कब निकलेगा चांद? जानें खीर रखने का समय और पूजा विधि

Sharad Purnima 2026: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व पर चंद्रमा की पूजा, खीर रखने और मां लक्ष्मी की आराधना करने की परंपरा है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider International

तलाक के बाद भी नहीं भूली पूर्व पति का रिश्ता, 76 वर्षीय महिला ने की दो हत्याएं

America: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब गर्लफ्रेंड की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी महिला ने उन पर भी गोली […]

Spread the love
Read More
Untitled 29 copy
Crime News Uttar Pradesh

इनामी आरोपितों की होशियारी हुई फेल, पहुंच गए सलाखों के पीछे

जानकार सूत्र, करीब छह माह तक योजना बनाने के बाद दिया घटना को अंजाम कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: इस हाई प्रोफाइल कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड ने न केवल पुलिस को मुश्किल में डाला, बल्कि सरकार को भी परेशान किया। लिहाजा फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी […]

Spread the love
Read More